Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वांछित गैंगस्टर और गोकशी का आरोपी मुठभेड में शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांछित गैंगस्टर को दबोच लिया। इससे पहले पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। दबोचा गया बदमाश शहर कोतवाली क्षेत्र का वांछित गैंगस्टर और गोकशी का आरोपी बताया जा रहा है।

सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बुढ़ाना-शाहपुर मोड़ पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए स्थान पर चेकिंग अभियान चलाते हुए जांच शुरू की। मंगलवार रात बुढ़ाना शाहपुर राजवाहा के समीप पुलिस चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक पर सवार होकर आते नजर आए।

सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक मोड़ कर फरार होने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। बाइक नीचे गिरने के बाद दूसरा बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गया। जबकि घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दबोचा गए बदमाश से एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल बदमाश की पहचान कलीम पुत्र जमीर अहमद निवासी मोहल्ला दीन मौहम्मद सुजडू थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। दबोचा गया बदमाश शहर कोतवाली क्षेत्र का वांछित गैंगस्टर है और गोकशी सहित उस पर ३१ मुकदमे दर्ज हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21759 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =