Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कलेक्ट्रेट एवं तहसील कर्मचारियों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट एवं तहसील कर्मचारियों की समीक्षा बैठक संपन्न की। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में कलेक्ट्रेट एवं तहसील स्तरीय कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई

जिसमें जिलाधिकारी द्वारा समस्त कर्मचारियों को पटल से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए एवं पत्रावलीयों के रखरखाव, पुनरीक्षण एवं प्रस्तावना हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को किसी भी दशा में अधिक समय तक लंबित ना रखा जाए, उन पर तत्काल कार्यवाही कराते हुए निस्तारण कराया जाए। आमजन को किसी भी प्रकार की समस्या शासकीय कार्यालय में न हो

इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी कर्मचारी को कोई भी व्यक्तिगत अथवा कार्य संबंधित समस्या आती है, तो तत्काल रुप से कलेक्ट्रेट कार्यालय अथवा कैम्प कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा की संबंधित कर्मचारी अपने कार्यालय को स्वच्छ एवं पारदर्शिता पूर्ण पत्रावली का रखरखाव करें। अपने पटल से संबंधित पत्रावली रजिस्टर एवं रजिस्टर ऑफ रजिस्टर को भी तैयार कर ले

ताकि निरीक्षण के समय उनका अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा शीघ्र ही तहसील निरीक्षण किया जाएगा उस से पूर्व ही समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करा ली जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नवनियुक्त अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, उप जिलाधिकारी अशोक कुमार एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 2 =