वैश्विक

इमरान खान धोखेबाज, सरकार और उनके बीच कोई बातचीत नहीं होगी-Shehbaz Sharif

इस्लामाबाद,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान जब तक अपनी ‘‘गलतियों को स्वीकार नहीं’’ कर लेते और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते, तब तक सरकार और उनके बीच कोई बातचीत नहीं होगी.

‘जियो न्यूज’ के अनुसार, प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने मंगलवार को ‘नेशनल असेम्बली’ को संबोधित करते हुए खान को ‘‘धोखेबाज’’ करार दिया और कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति से बात करना असंभव है, जिसने ‘‘देश को लूटा हो, न्यायपालिका पर हमला किया हो और जिसने संविधान एवं न्याय पर भरोसा नहीं किया.

जियो न्यूज’ के अनुसार, Shehbaz Sharif ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि उस व्यक्ति के साथ कोई बातचीत नहीं की जा सकती जो हर चीज पर-भले ही वह कोविड-19 हो, देश में आतंकवाद की स्थिति हो, शीर्ष समिति की बैठक हो या कश्मीर सम्मेलन हो- हर बार बातचीत के निमंत्रण को लगातार अस्वीकार करता रहा है.’’

पीटीआई प्रमुख खान संबंधी मामले की अदालती कार्यवाही के दौरान हाल में हुए हंगामे के मद्देनजर, शरीफ ने कहा कि कुछ ‘‘पसंदीदा’’ लोग किसी भी अदालत में पेश नहीं होते, भले ही उन्हें कितने भी नोटिस जारी क्यों न कर दिए जाएं. Shehbaz Sharif ने कहा कि इमरान को ‘‘रात के अंधेरे में विभिन्न अदालतों में’’ राहत मिल जाती है और इससे ‘‘न्यायपालिका का मजाक बनता है.’’ उन्होंने खान पर देश को दिवालियापन की ओर ले जाने का आरोप लगाया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + eighteen =