वैश्विक

भारत रूस के बीच और मजबूत होंगे संबंध: Vladimir Putin, सरकार की नई विदेश नीति के मसौदे को गुरुवार को मंजूरी दी

 Vladimir Putin द्वारा अपनाई गई नई विदेश नीति में वैश्विक मंच पर भारत को खास सहयोगी की श्रेणी में रखा गया है. इसमें चीन को भी शामिल किया गया. विदेश नीति से संबंधित 42 पन्नों के दस्तावेज में भारत और रूस को रणनीतिक साझीदार बताते हुए संबंधों को और गहरा करने पर बल दिया गया है. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की सरकार ने दोहराया है कि उनके लिए भारत के साथ रिश्तों की अहमियत आने वाले दिनों में और बढ़ेगी.

भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी पांच मुख्य स्तंभों – राजनीति, रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और अंतरिक्ष पर आधारित है. दोनों देशों के संबंध शीत युद्ध के समय से ही गहरे रहे हैं. दस्तावेज के अनुसार, रूस पारस्परिक रूप से लाभकारी आधार पर सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और विस्तार करने की दृष्टि से भारत के साथ विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का निर्माण करना जारी रखेगा.

इसके अलावा रूस द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा बढ़ाने, निवेश और तकनीकी संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर देगा. उनकी कोशिश होगी कि कारोबार, निवेश, तकनीक से जुड़े द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ किया जाए.

राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी सरकार की नई विदेश नीति के मसौदे को गुरुवार को मंजूरी दी जिसमें रूस की भावी कूटनीति का चिंतन दर्शाया गया है. इसमें भारत को अपने मुख्य सहयोगी के तौर पर बताए जाने से दोनों ही देशों के बीच आने वाले समय में और भी कई बड़े फैसले हो सकते हैं. रूस भारत के साथ मिल कर यह भी कोशिश करेगा कि गैर मित्रवत देशों और उनके गठबंधनों की विध्वंसक कार्रवाइयों को विरोध भी जारी रहे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 4 =