उत्तर प्रदेश

Bahraich News: आरोपियों ने किया कोर्ट की अवमानना, इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

Bahraich Newsमुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बहराइच के निर्देश पर जरवल रोड थाने के इंस्पेक्टर समेत चार लोगों के विरुद्ध उसी थाने में केस दर्ज किया गया है. इंस्पेक्टर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का केस भी लगाया गया है. 

दरअसल बहराइच जनपद में जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंभौरा निवासी सुनीता पत्नी फूल चंद्र ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया था. वादी के अधिवक्ता कुल भूषण मिश्रा ने एक मार्च को महिला के पति की पिटाई करने, उसकी जमीन पर कब्जा करवाने और छोड़ने के एवज में घूस लेने का आरोप लगाया था. जिसमें महिला का कहना है कि 10 हजार रुपये घूस देने के बाद उसके पति को छोड़ा गया. पुलिस की पिटाई से उसके पति को काफी चोट आई है.

कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जरवल रोड पुलिस को तलब किया, लेकिन पुलिस अपना पक्ष लेकर नहीं पहुंची. अधिवक्ता कुल भूषण मिश्रा ने बताया कि कोर्ट की अवमानना पर न्यायधीश नाराज होते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया.

कोर्ट के निर्देश पर शुक्रवार को जरवल रोड थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, सिपाही प्रताप सिंह, सहकारी विकास समिति बांभौरा के लिपिक अवधेश कुमार सिंह और सचिव दीपक वर्मा के विरुद्ध मारपीट करने, धमकी देने, पीड़ित को हानि पहुंचाने समेत सात धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =