उत्तर प्रदेश

Raebareli News: कच्छा-बनियान गिरोह के 6 बदमाशों के साथ एक सुनार भी गिरफ्तार

Raebareli News  पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों के छह चोरी का खुलासा करते हुए गैंग प्रतिनिधि राजेश समेत छह लोगों के साथ एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है.यह लोग आते तो बोलेरो से थे. कुछ दूर में अपने कपड़े उतार देते थे और सिर्फ कच्छा बनियान मे घरों में जाकर घटना को अंजाम देते थे.

 पिछले दिनों मिल एरिया और कोतवाली थाना इलाके में छह चोरियों के बाद सीओ सिटी वंदना सिंह की अगुवाई में टीम ने काम करना शुरू किया. तो सर्विलांस के रडार पर सीतापुर का रहने वाला राजेश नाम का युवक आ गया जिसने स्थायी ठिकाना रायबरेली में बनाया है. पुलिस ने राजेश को सर्विलांस पर लेकर रेकी की तो इसकी सूचना पर चोरी करने यहां पहुंचा पूरा गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने इनके कब्जे से छह चोरियों के दौरान चुराए गए लगभग बीस लाख के कैश और जेवरात बरामद कर लिए.

चोरों का यह गैंग शहर में अपना स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त करता था. प्रतिनिधि मजदूर बनकर घरों की रेकी करता था. रेकी के बाद गैंग के मुखिया को सूचना देता था. प्रतिनिधि की सूचना मिलते सीतापुर का यह गैंग तुरंत बोलेरो पर सवार होकर उस शहर में पहुंच कर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी खड़ी करते था.

यहां से रात होते ही यह गैंग पैदल टारगेट तक पहुंचता था. चोरी के लिए घर में घुसने से पहले गैंग के सदस्य अपने कपड़े उतारकर कुछ दूर टांग देते थे. कच्छा बनियान पहनकर चोरी करने के बाद गैंग वापस आकर अपने कपड़े पहनते थे और रात में ही स्टेशन से बोलेरो उठाकर सीतापुर रवाना हो जाते थे.

पुलिस की पूछताछ में गैंग के मुखिया कलीम ने बताया कि राजेश जैसे उसके प्रतिनिधि लखनऊ समेत कई शहरों में हैं. इनका पूरा खर्चा गैंग उठाता है. जिसके बदले में यह रेकी कर टारगेट की सूचना देते हैं. कलीम ने बताया कि रायबरेली के बाद उनकी अगली काल उत्तराखंड के टनकपुर से थी.

जहां पहुंचने से पहले ही रायबरेली पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों के छह चोरी का खुलासा करते हुए गैंग प्रतिनिधि राजेश समेत छह लोगों के साथ एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है. जो इनसे चोरी के जेवरात खरीदता था. पुलिस ने इनके कब्ज़े से अवैध असलहे भी बरामद किए हैं. गैंग के मुखिया कलीम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि चोरी के समय वह लोग लोडेड असलहे रखते हैं, और खतरा होने पर तुरंत फायर कर देते हैं.

पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि थाना मिल एरिया ने क्षेत्राधिकारी सदर नगर वंदना सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस टीम के साथ मिलकर चोरों का एक ऐसा गैंग पकड़ा है. जो सीतापुर के रहने वाले हैं यहां पर इनका एक प्रतिनिधि था. जो दिन में मजदूर बनकर घरों में जाता था और उनकी रेकी जाता था. इसके बाद घर की लोकेशन अपनी टीम को देता था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + one =