उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: पीड़िता ने केस वापस नहीं लिया तो बीच सड़क पर दरांती से काट दी नाक

Shahjahanpur बीच सड़क पर दबंग युवक ने महिला की नाक काट ली. नाक कटने पर महिला मौके पर ही बेहोश हो गई. आनन-फानन में परिजन महिला और कटी नाक लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि महिला ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी के खिलाफ 3 साल पहले केस दर्ज कराया था. इसी केस को वापस लेने को लेकर वह महिला को कई बार नाक काटने की धमकी दे चुका था.

इस घटना के बाद आरोपी फरार है. पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की बात कह रही है. मामला थाना खुटार के खमरिया गांव का है जहां बीती शाम महिला लज्जावती जब बाजार से सामान खरीदने जा रही थी तो इसी दौरान घात लगाए बैठे गांव के ही युवक राजेश ने गेहूं काटने वाली दरांती से महिला की नाक काट ली.

इस हमले में लज्जावती लहूलुहान होकर बीच सड़क पर ही बेहोश हो गई. इस दौरान परिजन मौके पर पहुंचे जहां महिला की कटी नाक लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि 3 साल पहले आरोपी राजेश महिला के घर में छेड़छाड़ करने पहुंचा था जिसके चलते महिला लज्जावती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसी केस को वापिस लेने कर लेकर राजेश कई बार लज्जावती को नाक काटने की धमकी दे चुका था. इस घटना के बाद आरोपी राजेश फरार है, वहीं पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 4 =