Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- रोडवेज बस गंगनहर पुल से टकराई, यात्री हुए घायल

मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिल्ली-पौडी राजमार्ग पर हो रहे गडढो के कारण उ.प्र. परिवहन की एक रोडवेज बस देवल के निकट गंगनहर पुल की रेलिंग तोडते हुए गंगनहर में गिरने से बच गयी। बस में सवार कई यात्री भी घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीरापुर से बिजनौर तक दिल्ली पौडी राजमार्ग पर बने गहरे गडढे आये दिन यात्रियों की मौत का सबब बन रहे हैं। गडढों के कारण ही आये दिन वाहन दुर्घटना की चपेट में आ रहे हैं। बीती रात भी एक गन्ने का ट्रक गहरे गडढे के कारण सडक के बीचो-बीच पलट गया था, जिस कारण घंटो हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर बिजनौर जा रही थी।

संविदा बस चालक दिलशाद जैसे ही बस को लेकर देवल गंग नहर पुल पर पहुंचा, तो गंग नहर पुल में बने गहरे गढ्ढों में बस का पहिया गिरकर रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। रोडवेज बस बस गंग नहर पुल की रेलिंग को तोड़कर गंग नहर पुल पर लटक गयी। गंगनहर पुल के पास सिंचाई विभाग के जेई भीष्मपाल मजदूरों से सफाई का कार्य करा रहे थे।

वे भी इस बस की चपेट में आकर घायल हो गये। घटना के बाद रोडवेज बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्रियों में चीख पुकार मच गई और वह बस की खिड़की खोलकर आनन फानन में बस से बाहर निकले।

सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल सिंचाई विभाग के जेई को उनके कर्मचारियों की मदद से मेरठ अस्पताल के लिए उपचार के लिये भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से रोडवेज बस को पुल से हटवाकर दूसरी जगह खड़ा कराया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 6 =