Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नोडल अधिकारी ने की जिले के आलाधिकारियों के साथ बैठक

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत स्वच्छता एवं कोरोना से बचाव के लिए विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जानी चाहिए। ताकि कोरोना की चेन को तोडा जा सके। कोरोना से निजाद के लिए अधिकाधिक सैंपल लिए जान चाहिए।

कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे कोविड-19 की व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्ष्ता कर रही शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण श्रीमति कंचन वर्मा ने बैठक मे मौजूद अधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत स्वच्छता, सफाई आदि उचित तरीके से करायी जाए।

उन्होने कहा कि कोरोना की चैन को तोडने के लिए अधिक से अधिक सैम्पल लिए जाए। तथा नागरिको को घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाने तथा सैनेटाइज के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे.,मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =