Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रालोद ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। किसानो से जुडी समस्याओ तथा छात्रो की फीस माफी आदि जनसमस्याओ के निस्तारण की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओ ने कचहरी मे धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा।

प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओ ने किसानो की समस्या जैसे बकाया गन्ना भुगतान, खाद, बीज तथा सिंचाई व अधिग्रहित की गई भूमि के उचित मुआवजे व बच्चो की फीस माफी आदि विभिन्न समस्याओ के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौपा।

धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजित राठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानो की समस्या की अनदेखी कर रही है। सरकार को किसानो व छात्रो की समस्याओं के प्रति गम्भीर होना चाहिए। बकाया गन्ना भुगतान न हो पाने से किसानो को आर्थिक तंगी से जूझना पड रहा है।

बकाया गन्ना भुगतान ना हो पाने की वजहा से किसान को अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां निर्वाह करने मे परेशानी हो रही है। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री योगराज सिह ने कहा कि पिछले करीब पांच माह से कोरोना वायरस के बढत ेप्रभाव के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मंहगाई तथा कोरोना के कारण नागरिको को आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा है। अतः आमनज की समस्या के दृष्टिगत सरकार को छात्रो की फीस माफ करनी चाहिए।

किसानो को उनकी भूमि का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिह,पंकज राठी, पराग चौधरी, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय, विकास काकरान, अंकत सहरावत, हर्ष राठी आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =