पालिकाध्यक्ष ने किया वार्डो का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा वार्ड संख्या ५० एवं ४८ का स्थानीय सभासदों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला गैंग के सफाई मित्रों द्वारा नालों की तली झाड़ सफाई कराई गई।
सफाई कराए जाने से स्थानीय नागरिक एवं वार्ड सभासद काफी खुश नजर आए। पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया नाली और नालो की सफाई का अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा
और वार्ड संख्या १२ एवं २५ में पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया
रुड़की चुंगी से सरकारी अस्पताल तक बंद प्रकाश बिंदुओं एवं बंद एलईडी लाइटों को चालू कराया गया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, सभासद अब्दुल सत्तार मंसूरी, अन्नू कुरेशी, लिपिक गोपीचंद वर्मा, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
