एडल्ट फिल्म स्टार Stormy Daniels केस में ट्रम्प पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना
Stormy Daniels केस में ट्रम्प पर 1.22 लाख डॉलर कर जुर्माना लगाया गया है. सुनवाई के दौरान अदालत में प्रोसेक्यूटर ने ट्रंप पर 34 आरोप लगाए. लेकिन ट्रंप ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया. अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 दिसंबर की तारीख तय की है.
हालांकि, ट्रंप ने इन आरोपों से खुद को बेकसूर बताया है. इस मामले में मैनहट्टन कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. अब अगली सुनवाई दिसंबर में होगी. सुनवाई के लिए कोर्ट ने अगली तारीख 4 दिसंबर तय की है. जिसमें ट्रंप को फिर से कोर्ट में पेश होना होगा.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की सुनवाई के दौरान तीन उदाहरणों का हवाला दिया गया. पहला ट्रंप टॉवर के दरबान को 30,000 डॉलर, महिला को 150,000 डॉलर का भुगतान और तीसरे में एक एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस को 130,000 डॉलर देने की बात कही. वहीं, न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अमेरिकी जज का कहना है कि ट्रंप के खिलाफ जनवरी 2024 से मुकदमा शुरू हो सकता है.
सुनवाई के दौरान ट्रम्प पर आरोप लगाया गया कि ट्रंप ने राज को छिपाने के लिए $130,000 का अवैध तरीके से भुगतान किया. उन्होंने कहा था पोर्न स्टार से संबंध होने की जानकारी सामने आने से उनके राष्ट्रपति बनने के लिए चुनावी अभियान पर असर पड़ता, इसलिए ये भुगतान किया गया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का ट्रायल जनवरी 2024 में शुरू हो सकता है.
16 पन्नों के अभियोग में आरोप लगाया गया है कि ट्रंप ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन को नियमों का उल्लंघन करते हुए $ 130,000 दिए. पूर्व राष्ट्रपति और अन्य ने 2016 के अमेरिकी चुनाव से पहले उनके बारे में नकारात्मक जानकारी के प्रकाशन को दबाने के लिए एक योजना के जरिए चुनावी कानूनों का उल्लंघन किया. इस भुगतान में एडल्ट स्टार को की गई पेमेंट भी शामिल है.
ऐतिहासिक अभियोग के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग पर निशाना साधते हुए कहा, “असली अपराधी जिला अटॉर्नी है क्योंकि उसने अवैध रूप से लीक किया था.” डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि प्रेस को सूचना के लीक होने से उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए या कम से कम उनके इस्तीफे की ओर अग्रसर होना चाहिए.
डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार Stormy Daniels को भुगतान करने के मामले में सुनवाई कर रहे जज पर भी सवाल उठाए. कहा कि ‘मेरे पास ट्रंप से नफरत करने वाले परिवार के एक जज हैं, जिनकी बेटी कमला हैरिस के लिए काम करती थी.’न्यूयॉर्क में लगाए गए आरोपों पर ट्रंप ने कहा, ‘हम एक ऐसे शहर में हैं जो चार से पांच साल पहले बहुत दयालु था.’
उन्होंने कहा कि वे हमें वोटों में नहीं हरा सकते, इसलिए वे कानून के जरिए हमें हराने की कोशिश कर रहे हैं. इससे पहले दिन में, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘लोअर मैनहट्टन, कोर्टहाउस की ओर बढ़ रहा हूं. यह कितना वास्तविक लग रहा है. वे मुझे गिरफ्तार करने जा रहे हैं. विश्वास नहीं हो रहा अमेरिका में ऐसा हो रहा है.

