वैश्विक

केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने की Muzaffarnagar का नाम बदलने की अपील, कहा- 75 साल हो गए मुगलों की निशानी मिटानी चाहिए

Muzaffarnagar शहर के मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान मे चल रहे दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एवं पशु मेले का आज विधिवत रूप से समापन हो गया। मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे भारात सरकार में कैबिनेट मंत्री गिरीराज सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर का कार्यक्रम मे पहुंचने पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित भाजपाईयो ने स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज यूपी के मुजफ्फनगर पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने का मुद्दा उठाया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने की जरूरत है, 75 साल बाद मुगलों की निशानी को मिटानी चाहिए। बता दें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले में पहुंचे थे।

मुजफ़्फरनगर कृषि मेले में पहुंचे गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए फोन वार्ता कर रहे मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा विपक्ष एकजुट होकर पहले कुछ नहीं कर पाया, खड़गे ने राहुल गांधी को 3600 किलोमीटर पैदल चलाया, उसके बाद तीन राज्य में मोदी जी को ही चुना है, जनता मोदी जी को चुनने का मन बना चुकी है, नरेंद्र मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Muzaffarnagar Newsमुजफ़्फरनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने मंच से मुजफ्फरनगर के नाम बदलने की अपील की। उन्होंने कहा मुजफ्फरनगर किसानों की राजधानी है, 75 साल हो गए मुजफ्फरनगर अच्छा नहीं लगता, 75 साल बाद मुगलों की निशानी को मिटानी चाहिए।

कृषि एवं पश्ु मेले के समापन अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह तथा अन्य अतिथियो के सम्मान में लोग गायकों द्वारा लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा कृषि प्रदर्शनी एवं पशु मेले मे शानदार प्रस्तुति देने वाले कृषकों एवं पशु स्वामी किसानो को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रान्तों हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखण्ड, पंजाब, बिहार आदि से अपने पशुओ के साथ प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने आए एवं विजेता पशुओं के स्वामियो का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे शील्ड देकर एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। नुमाईश मैदान मे चल रहे दो दिवसीय कृषि एवं पशु मेले के समापन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कार्यक्रम के सम्बोधन के दौरान मुजफ्फरनगर का नाम परिवर्तन करने का भी सुझाव रखा। उन्होने कहा कि शीघ्र ही जनपद का नाम परिवर्तित होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कृषि एवं पशु मेले की सफलता हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जिला पुलिस प्रशासन, पशुपालन विभाग, पालिका प्रशासन तथा जिला पंचायत व एमडीएम आदि विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न इन्तजामात समय से पूर्ण कर लिए गए थे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिह, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,भाजपा नेता विवेक मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला मंत्री सुधीर खटीक, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, भाजपा नेता नितिन मलिक के अलावा कृषि वैज्ञानिक, कृषि रक्षा अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी तथा पशु रक्षा अधिकारी, गौ पशु परियोजना अधिकारी, जिला पशुधन अधिकारी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 410 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =