Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मोबाईल लूट की ०२ घटनाओं का सफल अनावरण, मोबाइल चोरों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थाना बुढाना पुलिस द्वारा १२ घण्टे के अन्दर मोबाईल लूट की ०२ घटनाओं का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड़ ०२ शातिर मोबाइल चोर/लुटेरे अभियुक्तगण गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी/लूटे गए ११ मोबाईल(विभिन्न कम्पनी के), ०२ तमंचे मय ०२ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा १२ घण्टे के अन्दर मोबाईल लूट की ०२ घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ ०२ शातिर मोबाईल चोर/लुटेरे अभियुक्तगण को बसी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से चोरीध्लूटे गए ११ मोबाईल(विभिन्न कम्पनी के), ०२ तमंचे मय ०२ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद। उल्लेखनीय है कि ०६ अर्प्रैल को मोटरसाइकिल सवार ०२ अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा थाना क्षेत्र बुढाना में अलग-अलग स्थानों पर राह चलते लोगों से ०२ मोबाईल छीन कर ले जाने की घटना कारित की गयी थी।

थाना बुढाना पुलिस द्वारा उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गठित टीम द्वारा दौराने चेकिंग बसी तिराहा के पास से दौराने पुलिस मुठभेड़ ०२ शातिर मोबाईल चोर/लुटेरे अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए उपरोक्त मोबाईल लूट की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नदीम पुत्र मौहम्मद अली निवासी रियावली थाना रतनपुरी, इमरान पुत्र बाबू निवासी रियावली थाना रतनपुरी शामिल रहे।

पुलिस पुछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग बुढाना व सरधना क्षेत्र से राह चलते हुए व्यक्तियों से मोबाईल फोन छीन लेते थे तथा मजबूरी बताकर कम दामों पर बेच देते थे। अभियुक्तगण द्वारा थाना क्षेत्र बुढाना में ०६ अप्रैल को मोबाईल लूट की उपरोक्त ०२ घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है। जिनके कब्जे से ०२ मोबाईल (थाना क्षेत्र बुढाना से लूटे गए), ०९ मोबाईल चोरी/लूटे हुए(विभिन्न कम्पनी के), ०२ तमंचे मय ०२ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल(चोरी की), ०१ फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० बृजेश कुमार शर्मा, उ०नि० मागेराम कर्दम, अनिल कुमार, है०का० सुनील कुमार, निर्वेश कुमार, प्रेमचन्द शर्मा, का० अनुज कुमार, सुधीर कुमार, राजीव अत्री थाना बुढाना शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 15 =