खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

 सलोचना सती की लीला का हुआ मंचनMuzaffarnagar News
जानसठ। कस्बे की मोहल्ला मिश्रान स्थित प्राचीन रामलीला में स्थानीय कलाकारों के द्वारा रामलीला का 126 वा मंचन किया जा रहा है। रामलीला में  रविवार को कुंभकरण व अतिकाय वह मेघनाथ वध वह सलोचना सती की लीला का मंचन हुआ। कस्बे के समाजसेवी सुभाष उपाध्याय ने स्थानीय कलाकारों को अपनी ओर से सम्मानित किया।
 रविवार को कस्बे की प्राचीन रामलीला में मंचन के दौरान दिखाया गया कि जैसे ही लक्ष्मण की मूर्छा टूटने का समाचार दरबार में आया, रावण क्रोधित हो उठता है। श्रीराम-लक्ष्मण से युद्ध के लिए वह भाई कुंभकरण को भेजने का निर्णय लेता है। कुंभकर्ण को नींद से उठाया जाता है। रावण-कुंभकर्ण के बीच मार्मिक संवाद होता है। बाद में कुंभकर्ण युद्ध के लिए रवाना होता है। युद्ध में वह भगवान राम के हाथों वीरगति को प्राप्त होता है। इसके बाद रावण अपने पुत्र अतिकाय को युद्ध के लिए भेजता है। परंतु वह भी युद्ध में लक्ष्मण के हाथों मारा जाता है। इसके बाद रावण, मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता है।
युद्ध से पहले मेघनाद कुल देवी की पूजा करने के लिए जाता है। यह सूचना जब भगवान राम के पास पहुंचती है तो वह लक्ष्मण-हनुमान को वहां भेजता है। दोनों मेघनाद के हवन को सफल नहीं होने देते। मेघनाद-लक्ष्मण के बीच भयंकर युद्ध होता है। मेघनाद मारा जाता है। मेघनाद की मृत्यु की सूचना पर सुलोचना श्रीराम के पास अपने पति का शीश मांगने जाती हैं। भगवान राम उन्हें ससम्मान मेघनाद का शीश दे देते हैं। इसके बाद सुलोचना सती का मंचन होता है। यहीं पर लीला को विराम दिया जाता है। अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया कि रविवार को दशहरा मेला मैदान में रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा।  रामलीला मंचन में राम का अभिनय सुमित सैनी, लक्ष्मण का अभिनय श्याम बाबू सैनी, सीता का अभिनय अनिल कुमार, हनुमान का लवी सैनी, सुग्रीव का विशांत, रावण का अभिनय प्रमोद प्रजापति, विभीषण का राजन शर्मा, मेघनाथ का अंशुल, कुंभकरण का विश्वनाथ ने, अतिकाय का ठाकुर प्रदीप राणा के द्वारा किया जा रहा है।
 दूसरी और दशहरा मेला मैदान पर मेले की तैयारी चल रही है। महासचिव उमाशंकर ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6रू00 बजे पुतलों का दहन किया जाएगा।

 

 

गंगा बैराज पर आत्महत्या कर रहे युवक को सुरक्षित बचायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिले के थाना रामराज पुलिस ने अपनी सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए गंगा बैराज पर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे एक युवक की जान बचा ली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को नदी में कूदने से पहले ही दबोच लिया और बाद में समझाइश देकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गंगा बैराज पर मिला था संदिग्ध युवकप्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को समय करीब 11रू15 बजे थाना रामराज पुलिस को सूचना मिली कि गंगा बैराज के गेट संख्या 28 पर एक व्यक्ति खड़ा है, जो बार-बार गंगा नदी की ओर देख रहा है और नदी में कूदने की आशंका है। सूचना मिलते ही बैराज चैकी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक जागेंद्र सिंह ढिल्लों, मुख्य आरक्षी राजकुमार, मुख्य आरक्षी गौरव और मुख्य आरक्षी विक्रम कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को गंगा नदी में कूदने से ठीक पहले सकुशल पकड़ लिया।   गृह क्लेश के चलते उठाया था कदमपूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम शिवम पुत्र भोपाल उपाध्याय (निवासी बिजली घर, रामराज, थाना बहसूमा, जनपद मेरठ) बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह गृह क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से गंगा नदी में कूदने जा रहा था।   पुलिसकर्मियों ने युवक की काउंसलिंग कर उसे समझाया और ढांढस बंधाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता की गंगा बैराज के आसपास मौजूद लोगों तथा परिजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।  

 

कन्याओं को प्रसाद खिलाकर श्रद्धालुओं ने खेाला व्रत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिले भर में दुर्गा नवमी (नवरात्रि) का समापन अत्यंत हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ हुआ। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों सहित घर-घर में कन्या पूजन का विशेष आयोजन किया गया।  पिछले एक सप्ताह से नवरात्रि पर्व के चलते व्रत रख रहे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्या पूजन कर अपने व्रत का पारण किया। नन्हें-मुन्नों की टोलियों ने घर-घर जाकर प्रसाद ग्रहण किया पर्व के इस अंतिम दिन जनपद सहित शहर के सभी गली-मोहल्लों में छोटे-छोटे बच्चों और नन्हीं कन्याओं की धूम देखने को मिली। सुबह से ही नन्हें-मुन्ने बच्चे अपने-अपने गली-मोहल्लों में एक के बाद दूसरे मकान पर प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने नन्हीं कन्याओं का स्वागत और सत्कार करते हुए उनके पैर पखारे उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया तथा उपहार भेंट किए। वहीं, नन्हीं बच्चियों ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। सुबह से ही विभिन्न मोहल्लों में छोटे-छोटे बच्चों की टोलियां घूमती नजर आईं।  देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ और हवन-पूजन दुर्गा नवमी के अंतिम दिन नगर के विभिन्न देवी मंदिरों में मां भगवती की पूजा-अर्चना और मन्नतें मांगने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रशासन द्वारा दुर्गा नवमी के मद्देनजर नगर के विभिन्न देवी मंदिरों के आसपास विशेष रूप से स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। मंदिरों के आसपास साफ-सफाई के साथ-साथ कली आदि का छिड़काव भी किया गया। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

कराटे किंग के जांबाजों का धमाल
स्वर्ण पदक विजेताओं को डायरेक्टर वेदप्रकाश एवं प्रशिक्षक अभिषेक ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी स्थित वीवी मार्शल आट्र्स कराटे अकेडमी के तीन खिलाड़ियों ने जिला सहारनपुर में एक दूसरी मार्शल आर्ट कला जुजुत्सु में खतरनाक एवं दमदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स में चयनित होकर यह साबित कर दिया है कि मार्शल आट्र्स खेल में कोई भी कला हो हम पीछे नहीं रहेंगे चयनित खिलाड़ियों में अनुज, अयान, और आसिम ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद मुज़फ्फ़रनगर का नाम रोशन किया है इस खुशी के अवसर पर कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक सैन्साई अभिषेक शर्मा ने कराटे अकेडमी पर विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया

 

 अवैध पटाखों के साथ दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिले में अवैध पटाखों का भंडारण और विक्रय करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 31 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा और थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में की गई है। थाना कोतवाली नगर पुलिस को 18 अक्टूबर 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हनुमानपुरी क्षेत्र से एक अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 31 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त हर्ष गर्ग पुत्र मुकेश गर्ग, निवासीहनुमानपुरी, रामलीला टीला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से 31 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गोविन्द चैधरी, पवन प्रताप सिंह, का. बलदेव, हर्ष, अमित कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

 

 

 विशाल भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। हिंदू रक्षा दल परिवार की ओर से शिव मंदिर घास मंडी मुजफ्फरनगर रामनवमी के शुभ अवसर पर द्वितीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कन्या पूजन किया गया। हिंदू रक्षा दल जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा ने कहा हिंदू समाज को अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धर्म और शस्त्र का ज्ञान देना चाहिए। मुख्य रूप से हिंदू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र पवार, शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, छत्रपति शिवाजी सेना अध्यक्ष अर्चित आर्य, भाजपा नेता विभोर सिंगल, मंदिर समिति से जुड़े संजय सक्सेना, बजरंगी सेना अध्यक्ष सुमित बजरंगी, हिंदू रक्षा दल नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख सूरज त्यागी,जिला उपाध्यक्ष कपिल कश्यप युवा, जिला सचिव अभिषेक शर्मा, अंकित बालियान,  विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, मोहित शर्मा, प्रज्वल पाल, मोहित चैधरी पुरबालियान, बॉबी उपाध्याय, हिमांशु धीमान, रजनीश कुमार, राजन सैनी आदि मौजूद रहे।

 

गांजे के साथ पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई-यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ जोन) और पुलिस उपमहानिरीक्षक (सहारनपुर परिक्षेत्र) के दिशा-निर्देशों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा और थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा का कुशल नेतृत्व रहा। थाना कोतवाली नगर पुलिस 18 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और चेकिंग के आधार पर न्याजूपुरा चरथावल रोड पर काली नदी के पुल के पास से एक अभियुक्त को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.60 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये) बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त वसीम उर्फ लंगड़ा पुत्र शब्बीर निवासी अमरूद वाली गली, लद्दावाला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से 1.60 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 80,000 रुपये) बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गोविन्द चैधरी, उ0नि0 पवन प्रताप सिंह, उ0नि0 अभिमन्यु सिंह , कां0 हर्ष, बलदेव  (थाना कोतवाली नगर) शामिल रहे।

 

लंका अंगद की ललकार से गूंजीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वावधान में पटेलनगर में आयोजित 51वें श्रीरामलीला मंचन महोत्सव के दसवें दिन रविवार को रावण-अंगद संवाद और शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने रामचरितमानस के लंकाकांड के प्रसंगों को पारंपरिक रामलीला शैली में प्रस्तुत कर दर्शकों को त्रेतायुग की कथा से जोड़ते हुए धर्म, शौर्य और मर्यादा के भाव का संदेश दिया।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति द्वारा पटेलनगर में चल रहे रामलीला महोत्सव के दौरान आयोजित लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख उद्यमी सतीश चन्द गोयल (टिहरी स्टील), नरेन्द्र गोयल (दुर्गा इस्पात), शशांक मित्तल (अग्रवाल स्टील), सीए शीतल जैन (अध्यक्ष, सीए एसोसिएशन), अमरकांत गुप्ता एडवोकेट, धर्मेन्द्र पंवार नीटू (वरिष्ठ सपा नेता), विशाल गर्ग (जिला महामंत्री, भाजपा), रजनीश मुंजाल (एलजी, सर्विस सेंटर), सुरेन्द्र वर्मा (वर्मा ज्वैलर्स), रविन्द्र कुमार जैन, निशांत कुमार (टीवी कलाकार) और रजनी मिश्रा (कवियित्री) द्वारा भगवान श्री गणेश की वंदना और श्री राम चरित मानस तथा सिया-राम की आरती के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
अंगद रावण संवाद की लीला में कलाकारों ने ओजपूर्ण संवाद प्रदर्शित किया। इसमें दिखाया गया कि राम-रावण युद्ध से पूर्व भगवान श्रीराम ने वानरराज सुग्रीव के वीर सेनापति अंगद को दूत बनाकर लंका भेजा। राजसभा में अंगद ने रावण को माता सीता को सम्मानपूर्वक लौटाने और भगवान श्रीराम की शरण में आने का संदेश दिया। अंगद ने रावण को उसके अहंकार और अधर्म के परिणामों से सचेत किया, लेकिन लंकापति अपने अभिमान के कारण सत्य स्वीकार करने को तैयार नहीं हुआ। रामचरितमानस के इस प्रसंग में अंगद की निर्भीकता, प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट निष्ठा और धर्म के पक्ष में खड़े रहने का संदेश प्रमुखता से उभरा। रावण की सभा में अंगद के दृढ़ वचनों और उनके पैर जमाने के वृतांत के सााि रावण के अहंकारपूर्ण व्यवहार का कलाकारों ने सजीव चित्रण किया। संवादों के दौरान दर्शक रामलीला के प्रसंगों में भावविभोर नजर आए।
इसके बाद शक्ति लीला का मंचन हुआ, जिसमें इन्द्रजीत मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। इसमें रामायण के युद्ध प्रसंगों की वीरता, पराक्रम और धर्म की रक्षा के संकल्प को दर्शाया गया। कलाकारों की प्रभावशाली संवाद अदायगी और पारंपरिक मंचन ने रामलीला की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने बताया कि रामलीला के माध्यम से दर्शकों को संदेश दिया गया कि अहंकार और अधर्म का मार्ग अंततः विनाश की ओर ले जाता है, जबकि सत्य, धर्म और मर्यादा का पालन ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है।
कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने और मंचन में मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, जितेन्द्र कुच्छल, सुरेन्द्र मंगल, विजय मित्तल, प्रमोद गुप्ता, पंकज शर्मा, पीयूष शर्मा, नारायण ऐरन, विजय गुप्ता, मुकेश गोयल, मनीष कपूर, राकेश बंसल, जितेन्द्र नामदेव, राजेश मित्तल, भगवती, तनिष्क भारद्वाज, डीके जैन, गौरव मित्तल, अनिल लोहिया, अंशुल गुप्ता, )षभ जैन, अमर चैधरी, प्रदीप बॉबी, विपिन जैन, हरिओम मास्टर, आकाश गोयल, सोनू सिंह, विपुल मोहन, यश गर्ग, प्रियांशु, पंकज शर्मा, शिवांश ठाकुर, कृष्णा नामदेव, स्पर्श गर्ग, विवेक सिंघल सहित अन्य कलाकारों की उपस्थिति रही।

 

उपचार के दौरान पत्नी की मौत पति गंभीर
मुजफ्फरनगर। जिले के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नोना में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ पति-पत्नी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत को देखते हुए पति को दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को थाना मंसूरपुर पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम नोना में एक पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पत्नी दीपा (उम्र करीब 28 वर्ष) की मृत्यु हो गई। वहीं, पति दिनेश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर मुस्तैद हो गई। पुलिस ने मृतका दीपा के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है। मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जाँच की जा रही है।

 

 छात्राओं ने किया थाना ककरौली का भ्रमण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को स्वामी ओमनंद कल्याण गल्र्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने थाना ककरौली परिसर का भ्रमण किया और पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना परिसर स्थित जीडी कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय और महिला बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं, ग्राम की आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ-साथ महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, यातायात नियमों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओंकृजैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और नशा मुक्ति अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई-महिला पावर लाइनः 1090, महिला हेल्पलाइनः 181, पुलिस आपातकालीन सेवाः 112, स्वास्थ्य सेवाः 102 एवं 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइनः 1076, चाइल्ड हेल्पलाइनः 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइनः 1930। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या संकट की स्थिति में वे बिना किसी भय के पुलिस व संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

 

थ्री डी इफेक्ट्स से सजीव हुआ लंका दहन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री रामलीला कमेटी नई मंडी मुजफ्फरनगर के शताब्दी वर्ष में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान बीती रात वृंदावन के कलाकारो ने समक स्क्रीन के थ्री डी इफेक्ट का उपयोग करते हुए सुग्रीव मित्रता,बाली वध , हनुमानजी को भूली हुई शक्तियों का स्मरण कराना ,माता सीता को दशानन की धमकी ,अशोक वाटिका को उजाड़ना,तथा लंका दहन लीला का मनोहारी मंचन किया गया । जामवंत जी द्वारा हनुमान जी को उनकी भूली हुई शक्तियों की याद दिलाना, हनुमान जी का अशोक वाटिका उजाड़ना और अंत में सोने की लंका को फूंकने के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। थ्री-डी इफेक्ट्स के कारण लंका दहन का दृश्य बिल्कुल असली लग रहा था। रामलीला मैदान में मौजूद सैकड़ों बच्चे और श्रद्धालु बीच-बीच में श्जय श्रीरामश् के गगनभेदी नारे लगाते रहे, जिससे पूरा माहौल राममय हो गया। आज की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि – राजेश गोयल किरण सिटी, अनुराग सिंघल दून वैली पब्लिक स्कूल, पराग गोयल श्री राम कुमार ज्वेलर्स ने दीप प्रज्वलित कर किया । सुग्रीव मित्रता और बाली वध में दिखाया गया कि कैसे प्रभु राम ने सुग्रीव से मित्रता की और धर्म की स्थापना के लिए बाली का वध किया। रावण (दशानन) द्वारा अशोक वाटिका में माता सीता को डराने-धमकाने और अपना भय दिखाने का दृश्य कलाकारों ने बखूबी निभाया माता सीता का यह प्रसंग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अपने धर्म पर अडिग रहने, पतिव्रता मर्यादा बनाए रखने और अदम्य साहस की सीख देता है। जामवंत जी द्वारा हनुमान जी को उनकी भूली हुई शक्तियों की याद दिलाना, हनुमान जी का अशोक वाटिका उजाड़ना और अंत में सोने की लंका को फूंकने के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। थ्री-डी इफेक्ट्स के कारण लंका दहन का दृश्य बिल्कुल असली लग रहा था। कहु रीछपति सुनु हनुमाना। का चुप साधि रहेहु बलवाना पवन तनय बल पवन समाना। बुधि बिबेक बिग्यान निधाना के ज़रिए प्रेरणा दी गई कि हनुमान जी का प्रसंग सिखाता है कि हर व्यक्ति के भीतर असीमित क्षमताएं छुपी होती हैं, बस सही समय पर सही मार्गदर्शन (जामवंत की भूमिका) की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, बृज गोपाल छरिया, अभिषेक कुच्छल, राजेश गोयल, विदित गुप्ता, उपेंद्र मित्तल, संजय जिंदल काका, राजेंद्र सिंघल, विवेक गर्ग, शरद गोयल, विवेक बंसल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही।

 

‘जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण मेंMuzaffarnagar News
 मुजफ्फरनगर। जहाँ ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत हो, प्रेम से हृदय आलोकित हो और सेवा जीवन का संकल्प बन जाए वहीं संत समागम आत्मिक जागृति का ऐसा पावन उत्सव बन जाता है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने और परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देता है।
    इसी दिव्य भाव और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते हुए, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 23 से 26 अक्टूबर, 2026 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में आयोजित होने जा रहा है। समागम में जनपद मुजफ्फरनगर सहित देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर एकत्र होकर सत्संग, सेवा, प्रेम और भक्ति के इस दिव्य मिलन में सहभागी बनेंगे।
    जनपद के संयोजक हरीश कुमार एवं मीडिया सहायक सुशील कुमार ‘अंश’ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता के साथ समागम स्थल की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। संतों की निस्वार्थ सेवा, परिश्रम और समर्पण से सामान्य सा प्रतीत होने वाला मैदान आज एक दिव्य आध्यात्मिक नगरी का स्वरूप धारण कर चुका है। विशाल पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ की गई हैं। साथ ही, अत्याधुनिक एल.ई.डी. स्क्रीन स्थापित की जा रही हैं, ताकि परिसर के प्रत्येक कोने में बैठे श्रद्धालु प्रेरणादायक प्रवचनों, भावपूर्ण भजनों एवं आध्यात्मिक विचारों को सहजता से देख-सुन सकें और सत्संग की भावधारा से एकरूप हो सकें।
     यह संत समागम केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रह्मज्ञान, भक्ति, समर्पण और आत्मिक जागृति का पावन संगम है। यहाँ श्रद्धालु अपनी अंतर्चेतना को जागृत करने, परमात्मा से अपने संबंध को अनुभव करने तथा विश्वबंधुत्व, सौहार्द और निस्वार्थ सेवा जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। संत समागम की यही भावना मनुष्य को बाहरी उपलब्धियों से आगे बढ़कर अपने भीतर की समृद्धि को पहचानने का अवसर प्रदान करती है।      समागम की भव्यता में श्रद्धालु भक्तों द्वारा निर्मित मुख्य स्वागत द्वार विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अपनी अनुपम कलात्मकता और भव्य स्वरूप के साथ यह द्वार समागम की आध्यात्मिक गरिमा को अभिव्यक्त करता है। यह केवल एक स्वागत संरचना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सृजनशीलता और सामूहिक श्रद्धा की साकार अभिव्यक्ति है। श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता के साथ इसका स्वरूप भी निरंतर विस्तार और भव्यता प्राप्त करता जा रहा है। इसकी दिव्य आभा मानो प्रत्येक आगंतुक का प्रेम, अपनत्व और समभाव के साथ हार्दिक अभिन्नंदन करते हुए संत समागम के मानवीय संदेश को प्रदर्शित कर रही है।     संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि सतगुरु माता जी की दिव्य प्रेरणा एवं आशीर्वाद से समागम की व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रही हैं। सुचारु संचालन, सहज आवागमन और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे परिसर को चार प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। संतों की कर्मठ एवं निस्वार्थ सेवा भावना ने इस स्थल को एक भव्य, सुंदर और सुव्यवस्थित आध्यात्मिक नगरी का रूप प्रदान किया है, जहाँ पहुँचते ही श्रद्धालु सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक वातावरण की दिव्य अनुभूति करते हैं।
   79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम प्रेम, भक्ति और आत्मिक जागृति की उस पावन धारा से जुड़ने का अवसर है, जो जीवन को भीतर से प्रकाशित करने की प्रेरणा देती है। इस दिव्य आध्यात्मिक मिलन में सभी सज्जन महात्माओं एवं श्रद्धालु भक्तों का सादर स्वागत है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23095 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =