वैश्विक

ग्रेटर नोएडा में स्कूल फीस मांगने पर छात्र को पीटने वाले पिता और चाचा गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को फीस मांगने पर एक छात्र को उसके पिता, चाचा और चचेरे भाइयों ने मिलकर बुरी तरह पीटा था। छात्र की चमड़ी उधेड़ दी थी। इस मामले में लड़के की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता और दोनों चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। अभी चचेरे भाई फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन में रहने वाले अरुण रावल पुत्र प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मम्मी सर्वेश के साथ रहता है। उसके पिता सेक्टर पाई वन में रहते हैं। उनका कहना है, “मेरे पापा ने मुझे अपनी मां से अलग होने के लिए कहा था।

मैंने यह बात मानने से इनकार कर दिया। मुझे कक्षा 12वीं में एडमिशन लेने के लिए पैसे की जरूरत थी। मैं अपने पिता से पैसे मांगने उनके घर गया था। इस पर मेरे पिता, दो चाचा और चचेरे भाई गुस्से में आ गए। इन चारों लोगों ने मुझे घर में पकड़कर बंद कर लिया। बंधक बनाकर लाठी-डंडों, सरियों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। किसी तरह मैं अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया।”

अरुण ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। थाना सेक्टर बीटा टू के एसएचओ ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धाराओं 323, 504, 506 और 342 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वह लोग घर से फरार हो गए हैं। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर ऑफिस की मीडिया सेल ने बताया कि अरुण की ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर के आधार पर उसके पिता प्रमोद, चाचा मनोज और दूसरे चाचा राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन लोगों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभी इस मामले में एक और आरोपी फरार है। उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर उपचार के बाद अरुण को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अपनी मां के पास वापस लौट आया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =