Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्रीबालाजी धाम पर भंडारा व जागरण का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर मे पिछले चार-पांच दिनो से चल रहे श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष में चल रहे धार्मिक आयोजन की कडी में श्री बालाजी धाम मंदिर परिरवार द्वारा 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक अनेको धार्मिक कार्यक्रम किए गए।

जिसमें विश्व प्रसिद्ध श्री बालाजी जन्मोत्सव यात्रा विगत 6 अप्रैल को निकाली गई थी। तथा गत रात्रि श्री बालाजी मंदिर परिसर में जागरण किया गया। जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा अनेक सुन्दर-सुन्दर भजन प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम म मे श्रोता देर रात तक भजनो का आनन्द लेते रहे। सभी श्रृद्धालुओ ने बालाजी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया। तथा दिनांक 8 अप्रैल को मंदिर प्रागण मे बाबा का विशाल भण्डारा आयोजित हुआ। जिसमें भारी संख्या मे श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति की और से चन्द्र किरण गुरूजी, सुरेश चन्द बंसल, हरिशंकर तायल,राकेश अरोरा, विजय बंसल,समाजसेवी भीमसैन कंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा एड., श्याम गोयल, नितिन गोयल, अम्बरीश सिंघल, जे.पी.चचा, लोकेश लक्की, मनोज खण्डेलवाल, कुलदीप, कैलाश गुप्ता, नवीन जिन्दल, श्रवण गुप्ता, उचित गर्ग, अंकित गर्ग, सदाशिव शर्मा आदि मंदिर समिति के पदाधिकारी व श्रृद्धालुगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 10 =