Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव मेदपुर निवासी विवाहिता की मौत से मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जांच पडताल शुरू की।

जानकारी के अनुसार गांव छपार क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी नीतू का विवाह विगत 26 फरवरी 2023 को नई मन्डी थाना क्षेत्र के पचैण्डा रोड स्थित गांव गढी निवासी अंकित के साथ हुआ था। बताया जाता है कि बीती देर रात नवविवाहिता नीतू की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। विवाहिता की मौत की खबर पर पडौसियों सहित कई अन्य ग्रामीण अंकित के घर एकत्रित हो गए।

वहीं दूसरी और ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला की मौत की खबर मिलने पर कुछ ही देर मे पुलिस गांव मे पहुंच गई। वहीं दूसरी और नीतू की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी ग्रामीण तुरंत ही टै्रक्टर-ट्राली मे सवार होकर गढी के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि मृतका के परिजनो ने अपनी बेटी के ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारियो द्वारा गुस्साये परिजनो को शान्त कराते हुए परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। परिजनो का आरोप था कि उनकी बेटी के दहेज लोभी ससुराल वालो ने उसे जहरीला पदार्थ दे दिया। जिसके सेवन से उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 9 =