वैश्विक

हिजाब मामले को लेकर IRAN पूरी तरह सख्त, लगाए जा रहे हैं CCTV

IRAN  शासन-प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हिजाब मामले में जरा भी ढील नहीं दी जाएगी. सार्वजनिक स्थानों पर जो भी महिला हिजाब नहीं पहनेंगी उसपर सख्ती की जाएगी. हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें सजा दी जाएगी. ईरानी शासन जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगा रही है, ताकी भीड़ में हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं की पहचान की जा सकी.

 हिजाब के खिलाफ बीते दिनों महिलाओं ने काफी प्रदर्शन किया था. लेकिन इसके बाद भी ईरानी शासन हिजाब को लेकर तौर-तरीके में बदलाव करने के मूड में नहीं है, बल्कि हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं पर नजर रखने के लिए सार्वजनिक जगहों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि बिना हिजाब महिलाओं को पहचाना जा सके.

कुर्द महिला महसा अमीनी की मौत के बाद हिजाब के खिलाफ ईरानी महिलाओं का विरोध सड़कों पर उतर गया. महिलाएं बिना हिजाब पहने सड़कों पर उतरीं. ईरान की राजधानी तेहरान तक प्रदर्शन देखने को मिला. कई जगहों पर सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़पें भी हुई. मामला इतना बढ़ गया गया था कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने पूरे मामले की जांच की मांग कर दी थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − seven =