News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नर सेवा ही नारायण सेवाः बालियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नर सेवा ही नारायण सेवा है। रक्तदान महादान है। क्योंकि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से ना जाने किस व्यक्ति की जान बच जाए अथवा गंभीर रूप से बीमार किस व्यक्ति को मदद मिल जाए। अतः हम सभी का इंसानियत के नाते यह प्रयास होना चाहिए कि समय समय पर रक्तदान शिविर लगवायें तथा रक्तदान जैसे पुनीत कार्य मे बढचढ कर हिस्सा लें।
अलकनंदा चैरिटेबल ब्लड सैन्टर द्वारा शहर की ए 2 जेड कालोनी के ए 2 जेड क्लब हाउस मे आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर के उदघाटन अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार पशुपालन डेयरी और मतस्य पालन मंत्रालय डा.संजीव बालियान ने उक्त उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा से विशिष्ट अतिथि डा.श्वेता कौशिक, अंकित संगल अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री, सुघोष आर्य एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

सडक हादसे में दम्पत्ति की हुई मौत
बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे अधिवक्ता मनोज सिंघल एवं उनकी पत्नि की मौत हो गई। इस दुखद खबर से अधिवक्ताओं मे शोक छा गया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार सिंघल बीती देर शाम अपनी पत्नि के साथ कार द्वारा सहारनपुर जा रहे थे कि जैसे ही वे निकटवर्ती सहारनपुर के थाना देवबन्द क्षेत्र में पहुंचे कि इसी बीच सडक हादसे मे अधिवक्ता मनोज कुमार सिंघल एवं उनकी पत्नि की मौत हो गई। सडक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को हादसे से अवगत कराया। इस दुखद खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य रिशतेदार तुरंत ही देवबन्द के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
इसी संदर्भ मे जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यां की एक संयुक्त शोक सभा 10 अप्रैल 2023 दिन सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे फैंथम हाल में होगी। जिसमें अधिक्ता दम्पत्ति को श्रृद्धांजलि दी जाएगी। जिला बार एसो. के अध्यक्ष अनिल कुमार जिन्दल एवं महासचिव जितेन्द्र कुमार ने इस सम्बन्ध मे एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है।

 

तीन शातिरों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
छपार। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत छपार पुलिस ने शराब के ठेके पर हुई लूट के मामले मे शामिल तीन अभियुक्तों को तमंचे, कारतूस तथा लूटी गई रकम मे से 4400 रूपये सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना छपार पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए सीओ सदर यतेन्द्र सिंह नागर ने बताया कि विगत 18 फरवरी 2023 को छपार थाना क्षेत्र के बसेडा-बरल ा रोड राजवाहे के पास कुछ बदमाशों ने शराब के ठेके पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उक्त मामले में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई लूट के दौरान तीन बदमाशो को तीन तमंचे 315 बोर पांच जिंदा कारतूस और घटना मे प्रयुक्त दो मोटर साईकिल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस पकडे गए आरोपियो से पूछताछ मे जुट गई है। उम्मीद है कि बदमाशो से पूछताछ के बाद पुलिस को अन्य मामलो मे सफलता मिल सकेगी। पकडे गए तीनो आरोपी निकटवर्ती राज्य उत्तराखण्ड के हैं। इस दौरान छपार इंस्पैक्टर मुकेश कुमार एवं साथी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

अवैध शराब सहित कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित कई को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित चौधरी द्वारा अभियुक्त सुलेमान पुत्र युसुफ, दिलशाद पुत्र फईमुद्दीन निवासीगण मौहल्ला पक्काबाग कस्वा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को बालाजीपुरम गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे 10-10 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया । इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 शिव कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त बबलू पुत्र भवरसिंह निवासी जधेडी जाटान कस्वा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को जधेडी जाटान आश्रम से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 06 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का को बरामद किया गया।

 

चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त क्षेत्रधिकारी व थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

 

सैकडों मरीजों की हुई ओपीडी, ६४ नेत्र रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी के सम्मान में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन किया गया। आज प्रातः ९ बजे से १२ बजे तक यहां पर वरदान संस्थान से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको निःशुल्क दवाई वितरित की गयी और मोतियाबिंद के मरीजों का फ्री ऑपरेशन के लिए चयन हुआ।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि रविवार को विद्यालय प्रांगण में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के सचिव श्री विजय शंकर, एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.सी. गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि यह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर विद्यालय प्रांगण में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान जनपद गाजियाबाद के सहयोग से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से नेत्र रोगियों को आधुनिक आईओएल विधि से लेंस लगाकर ऑपरेशन कराने की सुविधा के साथ ही शिविर में आंखों की जांच, दवाई, ऑपरेशन, आना-जाना, रहना और खाना निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। रविवार को इस शिविर में २०७ नेत्र रोगियों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उचित परामर्श और दवाईयों का वितरण किया गया, इनमें से मोतियाबिन्द पाये जाने पर ६४ रोगियों का चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए हुआ। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अतुल त्यागी, डा. पीयूष कुशवाहा, टैक्नीशियन मणिप्रकाश त्यागी, मुनेश कुमार और डॉ. अजहर हुसैन आदि का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिसर में आगामी निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर १४ मई २०२३ को प्रातः ०९ बजे से १२ बजे तक आयोजित किया जायेगा।
शिविर में मुख्य रूप से एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद्र गोयल, वरदान नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के सचिव श्री विजय शंकर, डॉ. एस.सी. गुप्ता, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य श्री विनीत सिंघल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश वशिष्ठ, श्री राजेन्द्र गोयल, श्री कैलाश चन्द ज्ञानी मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।

 

मितिका गर्ग के लिए चेयरमैन पद हेतु आवेदन सौंपाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचकर पार्टी की वरिष्ठ नेता मितिका गर्ग (पूर्व सभासद) का नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अध्यक्ष पद हेतु आवेदन पत्र केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अध्यक्ष पद के लिए चयन किया जाए। वैसे देखा जाए तो नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर ही नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग की धर्मपत्नी मितिका गर्ग के आवेदन को लेकर काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को आवेदन पत्र सौपा। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर चर्चा की। जिसमें मितिका गर्ग, देववर्त त्यागी ,सतपाल पाल, अक्षय पुंडीर, राजीव गर्ग, जगदीश पांचाल, देशबंधु तोमर, संजय गर्ग, जितेंद्र कुछल, शरद शर्मा, रोहतास पाल, राजबीर पाल, विजय प्रजापति, श्रीमती वीणा त्यागी, श्रीमती शिवाली मित्तल, श्रीमती सीमा सैनी, योगेश मित्तल, अनिल त्यागी, मोहित मालिक, प्रशांत बालियान, पवन अरोरा, विवेक चुग, डॉ प्रदीप वाल्मीकि, कपिल पाहुजा, अशोक वर्मा, पंकज जौहरी, सुभाष खोटियां, कवरपाल वर्मा, संजय मित्तल, दीपक मित्तल, अखिलेश शर्मा, डॉ अनुज पचासिया, शिवकुमार त्यागी, आशुतोष वर्मा, निकुंज सिंघल, अमन जैन, अनुराग शर्मा, नवीन गोयल, शलभ गर्ग, विशाल वर्मा, निशांत भटनागर, अभिषेक गोयल, अनुज सैनी, सुशील प्रजापति, लोकेश पांचाल जीमयंक गर्ग, रजत गर्ग, बादल वर्मा, मोहित गर्ग, उत्कर्ष गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।

 

स्थापना दिवस हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान का ५७ वां स्थापना दिवस समारोह ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर सहदेव आर्य रहे।
सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। उन्होंने ताड़ासन ,वृक्षासन, गरुड़ासन ,नटराज आसन एवं हाथ और पैरों के दर्द को ठीक करने में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर सहदेव आर्य ने बताया कि योग से जीवन में तथा समाज में अनुशासन आता है। योग हमें सुखी जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योग के द्वारा ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उसके अंदर इंसानियत का भाव पैदा होता है। योग के द्वारा व्यक्ति अपने आपको जान पाता है। उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान एक ऐसी अनूठी संस्था है जो भारत ही नहीं वरन विदेशों में भी योग का निशुल्क प्रचार और प्रसार कर रही है।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि भारतीय योग संस्थान की स्थापना १० अप्रैल १९६७ को हुई थी। संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल जी ने जब दिल्ली में कुछ विदेशियों के द्वारा हमारे देश के भोले भाले लोगों को पैसे लेकर योग सिखाते हुए देखा तो उन्हें बड़ा दुख हुआ कि योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है और विदेशी लोग हमारी संस्कृति को हमारे देश में ही बेच रहे हैं। उन्होंने उसी समय निर्णय लिया कि हम लोग को पूरे देश में और विदेशों में भी निशुल्क घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनका सपना आज पूरा होता दिखाई दे रहा है आज भारतवर्ष में और विदेशों में भारतीय योग संस्थान की लगभग ५००० योग कक्षाएं प्रतिदिन निशुल्क संचालित हो रही है। भारतीय संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि योग हमें मानवता के धर्म को सिखाता है। भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय श्री प्रकाश लाल जी का अंतिम संदेश था कि संस्थान ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना चाहता है जो लेटे हुए को बैठा दें, बैठे हुए को खड़ा कर दे तथा खड़े हुए को दौड़ा दे अर्थात उसमें प्राण फूंक दे। इस अवसर पर सरिता धीमान, बेबी सैनी तथा जीआईसी योग केंद्र के केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने बहुत सुंदर और मनमोहक योग और ईश्वर भक्ति के भजन सुनाएं। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ जीत सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय योग संस्थान का आज ५७ वां स्थापना दिवस है और पूरे भारतवर्ष और विदेशों में भी संस्थान का स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी योग साधकों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने आह्वान किया कि मुजफ्फरनगर में लगभग ४० योग कक्षाएं निशुल्क रुप से प्रतिदिन संचालित हो रही है जिसमें किसी जाति धर्म का कोई बंधन नहीं है सभी जाति धर्मों के लोग इन योग साधना केंद्रों में जाकर अपने आप को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाएं। इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक और साधिकाओ ने भाग लिया जिसमें मुख्य रुप से डॉक्टर अक्षय बालियान, यशपाल बालियान, अरुण शर्मा एडवोकेट, अशोक शर्मा एडवोकेट, रविंदर धीमान ,कविंदर बालियान, अंशुल ,हर्षवर्धन, राजेंद्र राठी ,रिटायर्ड दरोगा रणवीर सिंह तोमर, राजेश, रजनी मलिक ,रितु मलिक ,सत्यवती शर्मा ,रचना देवी आदि उपस्थित रहे। अंत में शांति पाठ और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

महायज्ञ के साथ वार्षिकोत्सव हुआ संपन्नMuzaffarnagar News
मोरनाःमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ का २१वां वार्षिकोत्सव राष्ट्र हितार्थ विशिष्ठ महायज्ञ के साथ संपन्न हो गया। जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने मंत्रोचारण के बीच आहूति दी। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें साधु-संतों को भोजन प्रसाद कराया गया।
योगीराज प्रकाशानंद महाराज के सानिध्य में राष्ट्र हितार्थ विशिष्ठ महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंत्रोचारण के बीच आहूति दी। मुख्य यजमान अनिल शर्मा, कौशल देवी, प्रभात तायल, राधिका, श्याम कुमार, रेखा देवी रहे। यज्ञ के वेदपाठी अमित शास्त्री रहे। समापन पर योगिनी मां राजनंदेश्वरी ने कहा कि योगिनी मां राजनंदेश्वरी ने कहा कि योग हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों की देन है। योग करने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वही आयु भी बढ़ती है। यज्ञ के ब्रह्म सत्यप्रकाश त्यागी ने कहा कि यज्ञ करने से अन्तःकरण शुद्ध होता है और अन्तःकरण शुद्ध होने से विचार शुद्ध होते है। विचार शुद्ध होने से कर्म शुद्ध होते है और कर्म शुद्ध होने से राष्ट्र शुद्ध होता है इसलिए हमें यज्ञ करना चाहिए। कार्यक्रम में साध्वी योग नंदनी, गायत्री, चंद्रमा, डा. अशोक, शशी, मंजू देवी, ओमप्रकाश आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

वर्कशाप का हुआ आयोजनGc Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें सी०बी०एस०ई० के रिसोर्स पर्सन एवं सहज योग के स्टेट कोर्डिनेटर डॉ० राहुल चावला द्वारा वर्कशॉप में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी द्वारा रिसोर्स पर्सन डॉ० राहुल चावला के स्वागत से हुआ।
इस एकदिवसीय वर्कशॉप का उद्देश्य शिक्षक समाज को तनावमुक्त रखकर, प्रॉब्लम सॉल्विंग, भावनात्मक जागरूकता, आत्मनियंत्रणा, कृतज्ञता एवं आशावादिता जैसे नैतिक गुणों का समायोजन करना था। शिक्षक समाज का भविष्य निर्माता है, एक शिल्पकार है जो कोमलता से विद्यार्थियों को नैतिकता के सांचे में ढालता है। रिसोर्स पर्सन डॉ० राहुल चावला के अनुसार तनाव कभी भी, कहीं भी किसी को भी हो सकता है। यह एक बीमारी नहीं, अपितु एक मानसिक स्थिति है, जिसमें हम अपनी समस्याओं को समझ सकते हैं और उन्हें सकारात्मक रूप से लेकर उनका निवारण करके एक स्वस्थ और सफल जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सी०बी०एस०ई मैनुअल एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट पर आधारित क्रियाकलापों के द्वारा विद्यार्थियों में होने वाले तनाव या शिक्षकों द्वारा अनुभव किए गए तनाव को दूर करने हेतु समाधान बताएं। तनाव न केवल मानसिक, शारीरिक अपितु पारिवारिक सामाजिक समस्याओं को भी जन्म देता है। इसलिए इसे समय रहते दिशाविमुख कर देना चाहिए जिससे व्यक्ति अपने लक्ष्यों को समयानुसार प्राप्त करें और एक स्वस्थ जीवन की नींव रखकर समाज के समक्ष आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर सकें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने डॉ० राहुल चावला का विशेष आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक को समाज का दर्पण बताया जो विद्यार्थियों में नैतिकता का मार्ग प्रशस्त करता है, सद्गुणों का विकास करता है। शिक्षको के स्वयं एवं विधार्थियों के तनाव की पहचान और उसको दूर करने के लिए सुझाये गए विकल्पो के लिए रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया उन्होंने बताया कि योग और प्राणायाम मनुष्य जीवन को तनाव मुक्त रखने में अहम् भूमिका निभाते है।

 

क्रांति सेना महिला मोर्चा की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । क्रांति सेना महिला मोर्चा नगर पालिका चुनाव में अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी क्रांति सेना महिला मोर्चा की एक बैठक प्रकाश मार्केट स्थित क्रांति सेना के क्षेत्रीय कार्यालय पर सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक का संचालन जिला महामंत्री अंजू त्यागी ने किया बैठक मैं नगर पालिका चुनाव पर चर्चा की गई और महिलाओं की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया इस अवसर पर क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा पार्टी हाईकमान वह क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा जी के दिशा निर्देश पर क्रांति सेना महिला मोर्चा भी नगर पालिका चुनाव में अपनी भूमिका निभाएगी जैसा भी पार्टी का आदेश होगा महिला मोर्चा नगर पालिका चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी उन्होंने सभी महिलाओं को संगठन को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए और कहा क्रांति सेना महिला मोर्चा आज एक बहुत ही मजबूत संगठन के रूप में बढ़ रहा है क्रांति सेना की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार महिलाएं क्रांति सेना संगठन से जुड़ रही हैं क्रांति सेना महिला मोर्चा महिलाओं के उत्पीड़न वह उनकी हर समस्या के लिए हर समय तैयार है इसलिए महिलाएं क्रांति सेना संगठन में शामिल हो रही है बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज भाजपा की सरकार में महिलाएं बढ़ती महंगाई से जूझ रही हैं जहां घरेलू खाद्य सामग्री के दाम आसमान को छू रहे हैं वहीं दूसरी ओर शिक्षा भी बहुत महंगी हो चुकी है मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाएं आज अपने बच्चों को महंगी शिक्षा के बावजूद किस तरह पढ़ा रही है यह महिलाएं ही जानती हैं प्राइवेट स्कूल अपनी मर्जी के मालिक हो चुके हैं प्राइवेट स्कूल शिक्षा का व्यापारी करण कर रहे हैं आम जनता का पूरा खून प्राइवेट स्कूलों के द्वारा चूसा जा रहा है स्कूल कॉलेजों के कोर्स इतने महंगे हैं की आम जनता उन्हें खरीदने में असमर्थ हो रही है भाजपा सरकार को चाहिए की वहीं प्राइवेट स्कूलों पर अपनी लगाम लगाए और जो बेतहाशा फीस वृद्धि इन प्राइवेट स्कूलों में की जा रही है उस पर सरकार का नियंत्रण होना चाहिए अगर महिलाओं की इन समस्याओं को सरकार द्वारा समाधान नहीं किया जाता तो क्रांति सेना महिला मोर्चा प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतर कर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी बैठक में उपस्थित क्रांति सेना महिला मोर्चा की सहारनपुर मंडल महासचिव शालू चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष नेहा गोयल नेअपने विचार व्यक्त करते हुए कहा क्रांति सेना महिला मोर्चा की सभी महिलाएं एकजुट रहे हैं एकता में ही संगठन की ताकत होती है संगठन तभी मजबूत होता है जब संगठन की सभी महिलाएं आपस में मिलजुल कर संगठन को बढ़ाने का काम करती हैं बैठक में मुख्य रूप से अनिता चौधरी अनीता ठाकुर सीमा ठाकुर राखी प्रजापति सुनीता अग्रवाल दीपशिखा शर्मा बबीता त्यागी चांदनी दुलारी ज्ञान देवी विमला देवी पारुल इंद्रेश कंचन बाटला अनीता प्रजापति सुमन प्रजापति वह क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल महानगर अध्यक्ष शरद कपूर जिला उपाध्यक्ष ओंकार पंडित देवेंद्र चौहान सचिन कपूर जोगी शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे

 

रमानागर निकाय चुनाव समिति में शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रमानागर राष्ट्रीय सचिव रालोद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंतसिह राज्यसभा सांसद के आदेश पर उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव हेतु रालोद चयन समिति के गठन में मुझे शामिल करने के लिए माननीय चौधरी जयंत सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद का मैं हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ इस नये दायित्व से पूर्व माननीय चौधरी जयंत सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद सांसद राज्यसभा जी ने मुझे राष्ट्रीय लोकदल की घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव रालोद के दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी थी ।

 

अलग अलग स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 धर्मेन्द्र श्योराण द्वारा विद्युत अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त अमान मलिक पुत्र डॉ0 अय्यूब निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त सेन्टीपाल उर्फ सैंकीपाल पुत्र राजीवपाल निवासी मौहल्ला आनन्दपुरी थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना प्रभारी चरथावल राकेश कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त उवैश पुत्र महराज निवासी मौ0 चौहट्ठा कस्वा व थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को डेरे वाली मस्जिद मौ0 चौहट्ठा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार विद्युत अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त नवाब पुत्र जमीर अहमद निवासी ग्राम नगला बुजुर्ग थाना भोपा को गिरफ्तार किया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम मोहनसापुर थाना सोतीनागल जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया।

 

यशवीर महाराज ने कचहरी पहुंच कर सौपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कस्बा बघरा मे योग साधना शिविर चला रहे यशवीर जी महाराज ने आज दोपहर के समय कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। चर्चा रही कि यशवीर महाराज ने जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि देश के कई राज्यो में हिन्दू नाम रख कर गैर समुदाय के लोग सरकारी नौकरी का लाभ ले रह हैं। यशवीर महाराज ने इस सम्बन्ध में मामले की जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। यशवीर महाराज ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की भी मांग की है।

फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में पंखे से लटका मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर कस्बे के मौहल्ला गोकुलपुर निवासी एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर मे ही पंखे से लटका मिला। शाहपुर कस्बे के मौहल्ला गोकुलपुर निवासी ४० वर्षीय एक युवक का शव घर मे ही पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला गोकुलपुर निवासी ४० वर्षीय गोपाल सैनी का शव रविवार की सुबह अपने मकान के बरामदे में लगी खुंटी पर रस्सी से लटका मिला। मृतक के बच्चों ने जब देखा तो उन्होंने शोर मचाया । शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। बताया गया कि मृतक की पत्नी चार माह पहले छत पर कपड़े सुखाने गई थी बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया था। जिससे महिला की छत से नीचे गिरने से मौत हो गई थी। तभी से मृतक मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था ।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =