Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर निवासी कांस्टेबल ने मेरठ में की आत्महत्या, शाहपुर इलाके का निवासी था मृतक

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक कांस्टेबल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे मृतक और उसकी पत्नी के बीच विवाद की वजह सामने आई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के हरसोली गांव का निवासी विपुल बालियान यूपी पुलिस में कांस्टेबल था।

विपुल पिछले काफी समय से अपनी पत्नी अंजलि और डेढ़ वर्षीय पुत्र रूद्र के साथ मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित तेज विहार कॉलोनी में रह रहा था।

इन दिनों विपुल गाजियाबाद में डायल 112 की गाड़ी पर तैनात था। बताया जाता है कि विपुल का अपनी पत्नी अंजलि से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था।

जिसके चलते कुछ महीने पहले अंजलि अपने बच्चे सहित अपने मायके में चली गई। विपुल की मां अमरेश के मुताबिक, मंगलवार की रात विपुल ड्यूटी से वापस लौटा था।

बुधवार की सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा न खुलने पर बदहवास मां ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विपुल का शव चुन्नी के सहारे पंखे से झूल रहा था।

घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खुदकुशी के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =