Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारत रक्षा मंच लक्ष्मीनगर द्वारा शहीद प्रशांत शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये

मुजफ्फरनगर। भारत रक्षा मंच लक्ष्मीनगर द्वारा मां भारती के सच्चे सपूत शहीद प्रशांत शर्मा को गत दिनों कश्मीर में शहीद होने पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए नगर की हृदय स्थली प्रचलित श्री हनुमान मंदिर, भगत सिंह रोड पर श्रद्धांजलि स्वरूप श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया ।

तत्पश्चात दिवंगत आत्मा के श्रीचित्र पर पुष्पो का हार पहनाकर व पुष्प अर्पित कर सभी ने नमन किया । श्रद्धांजलि में सभी ने मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की ।

कार्यक्रम में शहीद प्रशांत शर्मा के परिवार से उनके भाई सर्वश्री निशांत शर्मा, अमित शर्मा, हिमांशु शर्मा, अनुज शर्मा, विनीत शर्मा, करण शर्मा शामिल हुए 

इस घड़ी में सभी की आँखे नम थी । इस पुनीत आयोजन का संयोजन ज़िला युवा अध्यक्ष श्री कार्तिक जौहरी व युवा टीम ने किया । ज़िला अध्यक्ष श्री पवन सिंघल ने उनके भाई को सांत्वना दी व दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी ।

कार्यक्रम स्थल हनुमान मंदिर के ४५ वर्ष होने के उपलक्ष्य में सैकड़ो लोगो ने श्रद्धांजलि के उपरान्त मंदिर में महाआरती भी की । गणमान्य नागरिकों में मंदिर अध्यक्ष सुशील गर्ग, महामंत्री श्री गोपाल मित्तल, समाजसेवी संजीव अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन आदि उपस्थित रही ।

भारत रक्षा मंच से जिला युवा महामंत्री तरुण भटनागर, जिला मंत्री शुभम तायल, जिला युवा उपाध्यक्ष विशाल लोधी जिला मंत्री संजय शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष मनीष वाल्मीकि, जिला युवा मंत्री अक्षय वर्मा नगर युवा महामंत्री अंकित कुमार, नगर युवा मंत्री विराट चौधरी, नगर युवा मंत्री अनुज भटनागर, नगर युवा मंत्री शौरभ गोयल, राहुल कश्यप, शिवम मेघलान, हिमांशु जी, जतिन जैन, अनुभव सैनी, अंकित कस्यप, आकाश मोघा, हनी मोघा, अरियंत जैन, जतिन जैन, अभिषेक राजपूत, राहुल, अनुज भटनागर, सौरभ गोयल, रोहित धीमान, अर्जुन शर्मा, अमित गुप्ता, विष्णू शर्मा, अजय राजपूत आदि कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग रहा ।

वातावरण में भारत माँ व वन्दे मातरम के नारे सुनते ही बनते थे । शहीद प्रशांत शर्मा की अमरता के नारे सभी की आखों को नम करते थे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =