Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एआरटीओ कार्यालय में हड़कम्प: मुजफ्फरनगर में कोरोना का कहर जारी, आज मिले इतने मरीज

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज अब तक जनपद में करीब तीन दर्जन लोगां के कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी मिल रही है।

प्रशासन की ओर से आधिकारिक आंकडा देर शाम तक आएगा। एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन विनीत कुमार मिश्रा के पाजिटिव मिलने के बाद आज यहां पर जांच के दौरान कार्यालय के आरआई सहित छह लोग पाजिटिव पाये गये हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 23 अधिकारियों व कर्मचारियों के कोविड सैम्पल लेकर जांच के लिए भिजवाये हैं।

अभी और भी पाजिटिव मिलने की संभावना से एआरटीओ कार्यालय में हड़कम्प मचा हुआ है।बीते दिन एआरटीओ प्रशासन विनीत मिश्रा के कारोना संक्रमित पाये जाने के बाद कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही आरटीओ सहारनपुर ने कार्यालय के सभी अफसरों और कर्मचारियों को अपनी कोविड -19 की जांच कराकर तीन दिन में रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया था।

इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज एआरटीओ कार्यालय पर टीम भेजकर कोविड-19 जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में एआरटीओ कार्यालय के आरआई, लिपिक और अन्य स्टाफ के साथ ही अफसरों के चालकों व ट्रांसपोर्टरों ने भी पहुंचकर अपनी कोविड जांच करायी।

यहां पर कुल 23 लोगों की जांच की गयी। सूत्रों के अनुसार टीम द्वारा की गयी रैपिड एंटीजन टेस्ट में कार्यालय के आरआई अनुराग कुमार वर्मा और डाटा बेस एंट्री ऑपरेटर विजय गोयल सहित तीन लिपिक व एक चपरासी पाजिटिव मिले हैं। अनुराग कुमार वर्मा मेरठ जनपद के निवासी हैं और लगातार कार्यालय आ रहे हैं।

जबकि गाजियाबाद निवासी एक लिपिक ने आज अपनी जांच गाजियाबाद में ही कराई है। उन्होंने फोन पर कार्यालय को सूचित किया है कि वह कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसके साथ ही यहां पर लिये गये आरटीपीसीआर सैम्पल की रिपोर्ट 48 घंटे बाद प्राप्त होगी। इसमें भी एआरटीओ कार्यालय के कई लोगों के संक्रमित मिलने की संभावना बनी है।

आज रैपिड टेस्ट में सामने आये छह पाजिटिव को लेकर कार्यालय में हड़कम्प की स्थिति बनी रही।जनपद में कोरोना जितना असर दिखा रहा है, हम उतने ही लापरवाही पर उतर रहे हैं।

शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़ हमारी इस महामारी को लेकर बार बार की चेतावनी के बावजूद भी हमारी लापरवाही को साबित कर रही है। ना बचाव ना सावधानी, जिधर देखों सिफ मनमानी ही नजर आती है। ऐसे में नित्य प्रतिदिन कोरोना संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। गुरूवार को भी दोपहर एक बजे तक ही शहर में हुई जांच का नतीजा 30 पॉजिटिव केस के रूप में सामने आया है।

इनमें एक डीएम कार्यालय का कर्मचारी भी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर चल रहे कोविड जांच सेंटर में दोपहर 12 बजे तक 9 लोगों ने अपना कोविड टेस्ट कराया था।

यहां पर इनमें से 2 लोग पॉजिटिव पाये गये है। इस सेंटर पर इन दो कोरोना संक्रमित मामलों में एक डीएम कार्यालय पर कार्यरत कर्मचारी बताया गया है तो दूसरा शहर के मौहल्ला गऊशाला निवासी व्यक्ति है।

वहीं महावीर चैक स्थित कोविड ओपन टेस्ट सेंटर में गुरूवार दोपहर एक बजे तक करीब 100 लोगों के कोविड जांच के लिए स्वैब सैम्पल लिये गये। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 28 लोग पॉजिटिव आये हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 13 =