वैश्विक

श्रीलंका के तेल टैंकर ‘एमटी न्यूडायमंड’ में लगी भीषण आग

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने तीन जहाजों और एक डोर्नियर विमान को श्रीलंका के पूर्वी तट पर एक तेल टैंकर में लगी आग पर काबू पाने के लिए भेज दिया है। 

बल ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीप देश के पूर्वी तट पर एक तेल टैंकर में आग पर नियंत्रण पाने के लिए सहायता देने का अनुरोध किया था।

तटरक्षक बल ने कहा कि इसके बाद उसने तुरंत तेल टैंकर न्यू डायमंड में लगी आग पर काबू पाने के वास्ते आईसीजी जहाज शौर्य, सारंग और समुद्र पहरेदार के अलावा एक डोर्नियर विमान को भेजा।

बल ने भारत के रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक प्रवक्ता को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, श्रीलंकाई तट से 37 समुद्री मील पूर्व एक तेल टैंकर एमटी न्यूडायमंड में आग पर काबू पाने के लिए श्रीलंका की नौसेना ने मदद मांगी थी।

आईसीजी जहाजों और विमान को तुरंत मदद के लिए भेजा गया।’

बल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘भारतीय तटरक्षक बल ने एक तीव्र समुद्री और हवाई समन्वित अभियान में तुरंत तेल टैंकर एमटी न्यूडायमंड पर लगी आग को नियंत्रित करने के लिए आईसीजी जहाज शौर्य, सारंग और समुद्र पहरेदार के अलावा एक डोर्नियर विमान को भेजा।’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 10 =