Muzaffarnagar News: देशी शराब के पव्वों सहित शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०२ शातिर किस्म के अभियुक्तो की मय २२-२२ पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में वांछित एंव वारण्टी अभियुक्तओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा चौकिंग के दौरान भूमिया मन्दिर से ४० कदम गन्दे कुए की तरफ द० कृष्णापुरी से अभि०- १.मौहम्मद सुहेल पुत्र मौ० इरशद निवासी मक्की मस्जिद के पास किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर २.साकिब पुत्र अरशद निवासी नौशाद बिल्डिंग के सामने किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर को मय २२-२२ पव्वे देशी शराब दिलशे मार्का सहित गिरफ्तार किया गया
अभियुक्तो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद सुहेल पुत्र मौ० इरशद निवासी मक्की मस्जिद के पास किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर, साकिब पुत्र अरशद निवासी नौशाद बिल्डिंग के सामने किदवईनगर को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से ४४ पव्वे देशी शराब दिलशे मार्का बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, का० आदेश कुमार, राजीव कुमार, हरीश पाल शामिल रहे।
तमंचा, कारतूस सहित कोतवाली पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में किदवई नगर चौकी प्रभारी व बुढ़ाना मोड़ चौकी प्रभारी मानवेन्द्र भाटी व उनकी टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए एक शातिर अभियुक्त को मय एक तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तारी किया हैं। पकड़ा गया अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है
जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।आज किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भाटी व उनकी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ए टू जेड रोड मछली बाजार से ५० कदम कूटा प्लाट की तरफ से अभियुक्त विशार अहमद पुत्र शरीफ नि० सैफी कालोनी सरवट थाना सिविल लाईन मु०नगर को मय एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।

