Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारत रत्न डा. बीआर अम्बेडकर जी को किया नमन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत रत्न डॉ० बी०आर० अम्बेडकर जी की १३२वीं जयन्ती के अवसर पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें डीआईओएस श्री गजेन्द्र कुमार सहित पूरे स्टाफ ने सर्वप्रथम भारतीय संविधान के निर्माता व भारत रत्न डॉ० बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष व भारतीय संविधान के जनक के रूप में विश्वविख्यात डॉ० भीमराव रामजी अम्बेडकर जी बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। जिन्होंने जहाँ एक ओर दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया

वहीं दूसरी ओर श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का भी भरपूर समर्थन किया। डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने कहा कि डॉ० अम्बेडकर जी स्वतन्त्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। वह विदेश से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे तथा उन्होंने स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में ३२ डिग्रियाँ भी हासिल कीं।

उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा प्रतिपादित संविधान ही है, जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहाँ संविधान के दिये मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिये मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियाँ भी याद दिलाते हैं। भारतीय संविधान ने भारत को एक सम्प्रभु समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया 

इसने प्रत्येक भारतीय के लिए न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और बन्धुत्व की घोषणा की। इस अवसर पर सर्वश्री सुशील कुमार वर्मा, प्रमोद चौहान, विनोद कुमार, भारत, प्रमोद शर्मा, अमित कुमार, आशुतोष सिंह, सुदेश कपिल, अम्बरीश, नितिन, संजीव कुमार, अविनाश कुमार, धर्मपाल, गंगाशरण, पवन मेहरा आदि उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − eight =