Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूलने के आरोप में मुजफ्फरनगर का हिंदू नेता गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर /मेरठ। श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट बनाकर अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूली के आरोप में पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी नरेंद्र राणा को गिरफ्तार किया है।

राम मंदिर के नाम पर ठगी की शिकायत विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) ने की थी। इसके बाद मेडिकल पुलिस ने ट्रस्ट कार्यालय को बंद करा दिया है। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेन्द्र राणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। विहिप ने कहा है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कोई चंदा नहीं लिया जा रहा है।

विहिप के महानगर संयोजक अर्जुन राठी, महानगर मंत्री निमेष वशिष्ठ के अनुसार गढ़ रोड स्थित गांव जिठौली में मंदिर से कुछ लोगों ने यह एनाउंसमेंट कराया कि वे अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं।

चंदा लेने के लिए वह शनिवार को आएंगे। विहिप कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह तोमर ने इसकी सूचना अपने पदाधिकारियों को दी। विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने खाता संख्या जारी कर रखा है।

उसी खाते में मंदिर निर्माण सहयोग राशि ली जा रही है। इसके अलावा चंदा वसूली का कोई आदेश या अधिकार नहीं है। व्यक्तिगत तौर से कोई चंदा नहीं वसूल सकता।

विहिप, बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता गांव जिठौली में मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने एनाउंसमेंट करने वालों की जानकारी ली। इसके बाद श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट के जागृति विहार स्थित कार्यालय पर पहुंचे।

यहां ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र राणा निवासी गांव कुरालसी, मुजफ्फरनगर मौजूद मिला। चंदा इकट्ठा किसके आदेश पर हो रहा है, वह इसकी जानकारी नहीं दे पाया।

विहिप पदाधिकारियों की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस आ गई। पुलिस ने ट्रस्ट के दफ्तर को बंद करा दिया और नरेंद्र को पूछताछ के लिए थाने पर ले गई। इस मामले में विहिप के जागृति विहार प्रखंड मंत्री अर्जुन त्यागी ने मेडिकल थाने में नरेंद्र राणा व अज्ञात को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नरेन्द्र राणा को गिरफ्तार कर लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − sixteen =