Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में आज मिले 82 नए कोरोना मरीज, 860 हुई मरीजो की संख्या, पढें पूरी अपडेट

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 82 नए मामले सामने आए है,ं जबकि 58 और कोरोना मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 860 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 398 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 82 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इन में 5 के ट्रूनेट मशीन, 64 के रैपिड टेस्ट तथा 13 के प्राइवेट लैब के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जनपद में आज 58 और मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके चलते जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 860 हो गई है।

जनपद में अब तक कुल 1659 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जनपद में आज जो कोरोना मरीज मिले हैं उनमें तीन अंकित विहार, 2 अमित विहार, 3 अलमासपुर, कमलनगर से एक, 6 शुगर मिल मोरना, थाना भोपा मोरना से 2, नन्हेडा से एक, भोपा से एक, कवाल जेल से एक, भिटौड़ा मंसूरपुर से एक, नई बस्ती खतौली से एक, भिटौडा से 2, बुढाना से 3, बधाई कला से एक, रोहाना शुगर मिल से चार, चरथावल से एक, सोंहजनी तगान से एक, थाना शाहपुर से एक, चांदपुर से एक, दीपचंद कॉलोनी से एक, सिविल लाइन से चार, साकेत से एक, भोपा रोड मुजफ्फरनगर से एक, थाना सिविल लाइन से एक, रिषभ विहार सर्कुलर रोड से एक, ब्रह्मपुरी से छह, गांधी कॉलोनी से 2, शिवपुरी से तीन

कृष्णापुरी से एक, डीएफएच से एक, प्रेमपुरी से चार, पुलिस लाईन से एक, भरतिया कालॉनी से दो, गांधी कॉलोनी से तीन, गौशाला से एक, नई मंडी से तीन, बचन सिंह कॉलोनी से 1, अबूपुरा से एक, इंदिरा कॉलोनी से एक, खेर खत्ती नई मंडी से एक, गाजावली से एक, प्रभारी प्रवर्तन एक, ऑफिसर कॉलोनी एक तथा जाट कॉलौनी से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 4 =