Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: जागरूकता अपने अधिकारों के लिए जरूरीः मांगेराम त्यागी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राहमण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता मे बताया कि राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राहमण समाज समिति सामाजिक समरसता, सामाजिक एकता व संख्या बल के आधार पर राजनैतिक ताकत प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राहमण समाज समिति का पंजीकरण कराया गया है।

इसमें वर्तमान मे 24 पदाधिकारियो को फिलहाल संगठन मे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित किया गया है। यथाशीघ्र पूरे देश मे प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्षो, ब्लॉक एवं गांव स्तर तक प्रदेश स्तर तक गठन किया जायेगा। पूरे देश में विभिन्न नामो से समाज की पहचान है। हमे केवल सभी राजनैतिक दलो ने आज तक एक वोटर एवं वोट बैंक के रूप मे इस्तेमाल किया है।

हमे केवल सभी राजनैतिक दलो ने आज तक वोटर एवं वोट बैंक के रूप मे इस्तेमाल किया है। परन्तु किसी ने भी इनके दुख दर्द को नही समझा और ना ही समझने कीक कभी कोशिश की गयी है। कुछ समय से तो बिल्कुल हद हो गयी है। कुछ समय से तो बिल्कुल हर को गयी कि समाज के लोगो का सत्तारूढ दलो के द्वारा सिर्फ राजनैतिक लाभ ही उददेश्य बनाया गया है।

इस दमनकारी नीति के कारण ही एक नई चेतना, एक जागरूकता का उदय हुआ है। इसका एक उदाहरण पूरे देश के समाज मे एक श्री कान्त त्यागी प्रकरण प्रकरण मे नोएडा मे हुई बडी बैठक ने जागरूकता प्रस्तुत की है। प्रेसवार्ता के दौरान समाज की एकजुटता, सेवा कार्यो मे सहभागिता एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। प्रेसवार्ता के दौरान मांगेराम त्यागी, बोबी त्यागी, अम्बरीश त्यागी, ब्रजमोहन त्यागी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − one =