Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: बाइकों सहित शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जनपद के थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से अवैध शस्त्र व चोरी की ०१ मोटरसाईकिल बरामद। किया। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना प्रभारी पुरकाजी ज्ञानेश्वर बौद्ध के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा दौराने चौकिंग ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्तो को मधुवन वाटिका के गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की ०१ मोटर साईकिल, ०१ तमंचा व ०१ चाकू नाजायज बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बंध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण राजू पुत्र हरिओम निवासी हरिजन बस्ती ज्वालापुर थाना ज्वालापुर जिला हरिद्धार उत्तराखण्ड, विनय कुमार पुत्र सतपाल निवासी हरिजन बस्ती ज्वालापुर थाना ज्वालापुर जिला हरिद्धार उत्तराखण्ड। जिनके कब्जे से ०१ एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल नम्बर यूपी ११ बीएम ६८०४, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर व ०१ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रविन्द्र परिहार, उ०नि० चरन सिंह, है०का० महेन्द्र प्रताप, का० ९४७ हरीश कुमार थाना पुरकाजी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 17 =