News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अब लू का खतरा…क्या होगा गर्मी में…Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्मी के मौसम ने बीमारियां बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में रोजाना तीन हजार मरीज पहुंच रहे हैं। रोजाना बढ़ता तापमान बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। अब लू का खतरा लोगों की चिंता बढ़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि घर से बाहर निकलने के दौरान शरीर को पूरी तरह ढककर बाहर निकलें।
मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना जताई है। ऐसे में बीमारी बढ़ने का खतरा भी सताने लगा है। चिकित्सकों का कहना है कि लू चलने पर लोगों को सावधानी बरतनी होगी। जिला चिकित्सालय में तैनात फिजिशियन डॉ. फैसल ने बताया कि लू चलने पर व्यक्ति के शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाता है।
बताया कि लू की चपेट में आने से पानी की कमी, डी हाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और बुखार की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए लोगों को बाहर निकलने से पहले अपना पूरा शरीर ढक लेना चाहिए। इसमें नाक को जरूर ढकना चाहिए। क्योंकि सांस के साथ गर्म हवा जाने पर फेफड़ों में भी दिक्कत होती है। मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार के
बढ़ते तापमान के चलते जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। रोजाना तीन हजार से अधिक मरीज परामर्श ले रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार के हैं। डॉ. फैसल ने बताया कि इस वक्त बुखार, खांसी, गले में खरास आदि बीमारी के मरीज ज्यादा है। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। मास्क का इस्तेमाल आवश्यक है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
– लू चलने पर ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
– बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं
– मुंह पर कपड़ा बांधकर ही बाहर निकलें
– मास्क का प्रयोग अवश्य करें
– पानी की पूर्ति के लिए मौसमी फल का सेवन करें
– आंखों के बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग करें

 

गंगा नदी की स्वच्छता के बारे में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के छात्र एवं छात्राओं को गंगा नदी की स्वच्छता के बारे मे जानकारी दी गयी। महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के छात्र एवं छात्राओं को गंगा नदी के किनारे ले जाकर नदी में गंदगी की रोकथाम तथा नदी किनारे बलूई मिट्टी में उगने वाली फसलों के बारे में जानकारी दी गई। सभी विधार्थियो को गंगा को स्वच्छ रखने के तरीके बताये गये और सभी को गंगा स्चच्छता के बारे मे जनमानस को जागरूक करने के लिए कहा गया। साथ ही गंगा की गंदगी से हमारे जीवन मे होने वाले प्रभावो के बारे मे भी बताया गया।

 

त्यौहारां को सौहार्दपूर्ण व भाईचारे की भावना के साथ मनाया जायेः जिलाधिकारी
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों एवं अराजकतत्वों के साथ सख्ती से निपटा जायेगाः एस०एस०पी०Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलविदा जुम्मा, ईद एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने आज जिला पंचायत सभागार में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के आवश्यक बैठक कर निर्देश दिये कि त्यौहार से पूर्व थानावार शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जाये। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चत किया जाये। उन्होने कहा कि खुराफाती तत्व व असमाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जाये। जिलाधिकारी ने सीओ को निर्देश दिये कि सवेदनशील स्थलों आदि का निरीक्षण करे तथा अपने अपने क्षेत्रों मे शांति समिति की बैठक अवश्य करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, विधुत विभाग के अधिकारियों, जल निगम को निर्देशित किया कि ईद के दिन बिजली पानी, विधुत व साफ सफाई कराया जाना सुनिश्चत किया जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्हाने कहा कि शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुंमन ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व किसी भी प्रकार से जनपद का माहौल बिगाडने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा। किसी को बख्शा नही जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद में धारा १४४ लगी है एवं नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु आचार संहिता का भी पालन कराया जायेगा। उन्होने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि त्यौहार पर कोई नई परम्परा न शुरू की जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि०/रा० गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अध्शिसी अधिकारी, जल निगम एवं विधुत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन में लगी आग, गेहूं की फसल जली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के शाहपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान गेहूं की पूली में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन भी आग से जल गई। किसान का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक्टर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से थ्रेसिंग मशीन और ट्रैक्टर के पास पड़ी गेहूं की पूली में आग लगी है। जानकारी के अनुसार किसान सत्यवीर बालियान के खेत में गेहूं की थ्रेसिंग चल रही थी। इसी दौरान गेहूं की पूली में आग लग गई। किसान मजदूर गेहूं एकत्र कर रहे थे। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन भी चपेट में आ गई। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंचे। आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

 

अधिष्ठापन व दायित्व समारोह का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर का अधिष्ठापन व दायित्व बौद्ध समारोह होटल सॉलिटेयर इन मेरठ रोड में आयोजित किया गया!
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की एवं भारत माता की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पाहार करके की गई।और महिला सदस्यों द्वारा वंदे मातरम गीत गाया गया।
उसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगा कर और पटका पहना कर किया गया । मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश रीजनल सचिव दबत.1 शरद चंद्रा रीजनल संयुक्त महासचिव दबत.1, डॉ आर के सिंह प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल प्रांतीय वित्त सचिव, श्रीमती रेनू कंसल प्रांतीय महिला संयोजिका, राजकुमार अग्रवाल जिला समन्वयक, पंकज कंसल प्रांतीय दायित्व धारी, श्रीमती माला चंद्रा एवं श्रीमती अलका सिंह के सानिध्य में प्रांतीय महासचिव मुकेश शर्मा ने समृद्धि शाखा के नवनियुक्त दायित्व धारियों डॉक्टर प्रवेश कुमार अध्यक्ष सी ए मनीष बंसल सचिव विवेक मित्तल कोषाध्यक्ष डॉ पारुल जैन महिला संयोजिका को
सत्र २०२३-२४ की नई कार्यकारिणी के रूप में शपथ दिलाई और शाखा को समाज सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का सुन्दर संचालन संदीप जैन ने अपने अनूठे अंदाज में क र् सभी को सम्मोहित कर दिया। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सिंघल एवं अचिन अग्रवाल द्वारा रीजनल महासचिव दबत.1 अनुराग दुबलिश का पटका पहना कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद की अलग-अलग शाखाओं से काफी मात्रा में शाखा दायित्व धाएवं प्रांतीय दायित्व धाविकास रतन सदस्य उपस्थित रहे जिनका स्वागत कार्यक्रम चेयरमैन मनोज सेठी और विशाल शर्मा द्वारा पटका पहना कर किया गया।
नए सत्र २०२३-२४ में जुड़े करीब १६ नवागंतुक सदस्यों को भी कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाई गई और औपचारिक रूप से उन्हें समृद्धि परिवार में सम्मिलित कर लिया गया सभी को बैच लगाए गए और गिफ्ट भी प्रदान किए गए।
अपने क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने के लिए महिला सशक्तिकरण के लिए शाखा ने समाज की ४ महिलाओं को विशिष्ट रूप से सम्मानित किया इस सम्मान की कड़ी में उन्हें उनके जीवन का संक्षिप्त परिचय कराते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह उपहार व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।
समृद्धि परिवार द्वारा भविष्य में भी अन्य महिलाओ को सम्मानित करने का निर्णय लिया हैं।
पूर्व सचिव पंकज बंसल ने वर्ष २०२२ में शाखा द्वारा किए गए कार्य की संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की जिसकी उपस्थित सभी प्रांतीय दायित्व धारियों ने सराहना की। पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शाखा के सभी सदस्यों को पुरस्कार देकर उनका मान बढ़ाया। कार्यक्रम में समय बद्धता पुरस्कार के लिए लकी ड्रा के रूप में चार चांदी के सिक्के निकाले गए और विजेताओं को प्रदान किए गए इसके अतिरिक्त छह लकी ड्रा निकालकर अलग-अलग पुरस्कार वितरण किए गए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मानसी वर्मा के द्वारा एक बहुत ही सुन्दर नाट्य प्रस्तुति भी की गई जिस का उपस्थित सभी सदस्यों ने काफी देर तक ताली बजा कर स्वागत किया। प्रांतीय संयोजक नवीन सिंघल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने डिनर का आनंद उठाया उपस्थिति के हिसाब से कार्यक्रम अभूतपूर्व सफल रहा। कार्यक्रम में शाखा के ५० से भी अधिक सदस्यों ने परिवार सहित पहुंचकर प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

 

टीम द्वारा किया गया गौशाला का निरीक्षण
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) टीम बुढाना डा० संजीव सिंह चौटाला एवं डा० जितेन्द्र वर्मा, दिनेश गुप्ता एलईओ के साथ कान्हा गौशाला बुढाना का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय के आदेशों के अनुपालन में टीम बुढाना डा० संजीव सिंह चौटाला एवं डा० जितेन्द्र वर्मा, दिनेश गुप्ता एलईओ के साथ कान्हा गौशाला बुढाना का निरीक्षण किया गया,। निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थलो पर भूसा, हरा चारा ,स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई व अस्थाई गो आश्रय स्थल में एक बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई अन्य सभी गोवंश स्वस्थ मिले।

 

विभिन्न विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी खतौली पंकज अग्रवाल के द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल के द्वारा प्राथमिक विद्यालय सठेडी नम्बर २, प्राथमिक विद्यालय सठेडी नम्बर १ , उच्च प्राथमिक सठेड़ी का निरीक्षण किया गया। विद्यालयों में निम्न स्थिति पायी गयी। प्राथमिक विद्यालय सठेड़ी नम्बर २ में प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक व दो शिक्षा मित्र उपस्थित पाये गये। पूनम रानी सहायक अध्यापिका प्रसूति अवकाश पर हैं। प्रियंका रानी सहायक अध्यापिका अवकाश पर हैं। विद्यालय में पंजीकृत ६७ बच्चों के सापेक्ष ४८ बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय सठेड़ी नम्बर १ में सभी अध्यापक उपस्थित मिले। पंजीकृत ९७ बच्चों के सापेक्ष ४२ बच्चे उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय सठेड़ी में सभी अध्यापक उपस्थित मिले। विद्यालय में पंजीकृत ४३ बच्चों के सापेक्ष २० बच्चे उपस्थित मिले। स्कूलों में आज मिड डे मील में दाल रोटी का वितरण किया गया। सभी स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अभिभावकों से सम्पर्क करके अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने के निर्देश दिये।

 

जनपद को मिली यूरिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद मुजफ्फरनगर में क्रभको यूरिया ३००१.०० मेट्रिक टन की एक रैक प्लेस हुई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में क्रभको यूरिया ३००१.०० मेट्रिक टन की एक रैक प्लेस हुई जिसका जिला प्रबंधक पीसीएफ व इफको प्रतिनिधि व डीसीडीफ प्रतिनिधि के साथ निरीक्षण किया गया। जिस स्थान पर यूरिया रखवाया गया उससे पहले उस स्थान ही यूरिया रखने से पहले पूरी तरह जांच की गई। उक्त् स्थान पर किसी प्रकार की कोई समस्या नही पायी गई।

 

परीक्षा फल रहा शत-प्रतिशत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा बी० कॉम० द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी०कॉम० द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
खुशी राजवंशी ने ८२.८ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रजनी मित्तल ने ८२ प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं तीसरे स्थान पर विधि सिंघल और अनुभव तोमन ने संयुक्त रूप से ७५ प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरान्वित किया। इस अवसर पर इन सभी छात्राओं को प्राचार्य डा० सचिन गोयल तथा विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल द्वारा बी०कॉम० की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। सभी छात्र/छात्राओं ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया । इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी शिक्षकों तथा छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दी और छात्र/छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर वाणिज्य संकाय से डा० नवनीत वर्मा (डीन स्टूडेंट वेलफेयर), ए०एन०ओ० लेफ्टिनेंट (डा०) नवेद अख्तर, डा० माधुरी अरोरा, डा० रिंकु एस० गोयल, डा० जगमोहन सिंह जादोन, प्रशान्त, डा० मौ० नदीम, डा० सुरेश चन्द शुक्ला, डा० अजय महेश्वरी, डा० अतुल वर्मा, नुपुर अरोरा, डा० प्राची चौधरी, अमन वर्मा एवं आशा आदि उपस्थित रहे एवं छात्र/छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी।

 

समस्याओं के समाधान को किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) टयूबवेलों पर विद्युत मीटर लगाए जाने के विरोध मे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताआें ने बैठक की। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे मौजूद किसानो का कहना है कि सरकार को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। तथा किसानो की समस्याओं पर प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए। इस दौरान संगठन से जुडे अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

रोजा इफ्तार पार्टी हुई आयोजित
मोरना –मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बिहारगढ़ में स्थित खुशहालिया खानकाह पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें अकीदमन्दों, साधु संतों, जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान अमन शांति के लिये दुआ कराई गयी। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के बिहारगढ़ में खुशहालिया खानकाह पर मंगलवार की शाम रोजा अफ्तार कार्यक्रम में क्षेत्र व दूरदराज से आये अकीदतमंदों ने बड़ी सँख्या में भाग लिया। सज्जादानशीं हजरत सूफी मौ. जव्वाद मियाँ द्वारा खुसूसी दुआ कराई गयी, जिसके उपरान्त निर्धारित समय अफ्तार किया गया। मगरिब की नमाज अदा की गयी व लँगर का आयोजन किया गया। आपसी सदभाव मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित अफ्तार पार्टी में महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज, संजय रवि, मुन्ना ककराला, हबीब मलिक, सूफी दिलनवाज खान, हातिम अन्सारी, मनव्वर जैदी, मरगूब मलिक, शाहिद अन्सारी, यूनुस सैफी, जाबिर सैफी, आजम सैफी, जीशान, अहमद, मुशर्रफ आदि मौजूद रहे।

 

महत्वपूर्ण जानकारी दी गयीMuzaffarnagar News
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला चाइल्डलाइन द्वारा विद्यालय सेंट जेवियर्स स्कूल रहकड़ा में विधिक साक्षरता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुमार अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंधु, थाना मानव तस्करी विरोधी इकाई निदेशक चाइल्ड हेल्पलाइन पूनम शर्मा और विद्यालय प्रधानाचार्य विद्यालय प्रबंधक द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए समाज में एक अच्छा नागरिक बनने को प्रेरित किया एवं विधिक जानकारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में मुख्य अतिथि ने बताया कि आज का युग सोशल मीडिया का युग है। इसमें हमें सावधानी एवं सफलता के साथ उपयोग करना चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हमें तुरंत पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र मोहन सिंधु थाना प्रभारी एएचटीयू ने उपस्थित विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090 विमेन पावरलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा एवं नारी शक्ति नारी सम्मान के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मलिक ने उपस्थित विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कैसे अपने लक्ष्य बनाएं और शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली परेशानियों को कैसे दूर करें। उनके विषय में टिप्स दिए गौरव मलिक ने विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में वाद-विवाद, प्रश्न-उत्तर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें 20 छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक द्वारा उपस्थित अतिथियों को विद्यालय प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका चौधरी द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए एवं बच्चों को विधिक जानकारी समस्त हेल्पलाइन नंबर की जागरूकता के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम गर्ग ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय अध्यापकगण चाइल्डलाइन टीम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालंटियर धनीराम व संगीता आदि लोग उपस्थित रहे।

 

त्यौहारों के मद्देनजर बैठक आयोजित
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु क्षेत्राधिकारी भोपा द्वारा थाना भोपा पर की गयी पीस कमेटी की मीटिंग। संभ्रांत नागरिकों व धर्मगुरुओं से जनपद में कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। अवगत करना है कि आगामी त्यौहारों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी भोपा श्री रामाशीष यादव द्वारा थाना भोपा पर पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों आदि से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालोंध्असामाजिक तत्वोंध्किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी भोपा द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी लोगों से हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनने, सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाली अफवाहों की पुष्टि पुलिस प्रशासन से करने तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी। मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

जीएसटी चोरी कर स्क्रैप लाते 11 ट्रक पकड़े
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी की टीम ने हाइवे और कुछ फैक्टरियों के बाहर चेकिंग अभियान चलाया। जीएसटी चोरी कर लाए गए स्क्रैप के ११ ट्रकों को पकड़ लिया। इन ट्रकों में ४५ लाख का माल है। एसआईबी के डिप्टी डायरेक्टर विवेक मिश्रा ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला ने नेतृत्व में हाइवे पर ४८ घंटे तक अभियान चलाया गया। हाइवे पर बाईपास, भोपा रोड, कुछ फैक्टरियों के सामने विभाग की टीमों ने जांच की। जांच में ११ ऐसे ट्रक पकड़े गए, जिनमें जीएसटी की चोरी कर स्क्रैप लाया जा रहा था। लोहा फैक्टरियों में जाने वाले इस स्क्रैप की कीमत ४५ लाख के लगभग है। सभी ११ ट्रक सील कर लिए गए हैं।
मिश्रा ने बताया कि जिन फैक्टरियों को माल जा रहा था, उनकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही विभाग इस मामले में बड़ी कार्रवाई करेगा। कार्रवाई के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर रवि पंवार, अरूनेश सिंह, मयंक सिंघल आदि मौजूद रहे।

 

 

विभिन्न प्रत्याशी रूठों को मनाने मे जुटे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव के कारण जनपद में अब धीरे-धीरे राजनैतिक माहौल बनना शुरू हो गया है। स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों से जुडे प्रत्याशियो के समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार अभियान मे जुट गए है। तो वहीं दूसरी और आम जन चुनावी चर्चा मे मश्गूल है। चाय, पान, होटल तथा सैलून आदि सार्वजलिक स्थल हर और लोगों के बीच चुनाव तथा प्रत्याशियों के सम्बन्ध मे चर्चाओं का दौर जारी है। कोई किसी प्रत्याशी को अपनी पसन्द बताते हुए उसकी शान मे कसीदे पढ रहा है तो कोई तर्क देकर प्रत्याशी को अनफिट बता रहा है। हालाकि ये आम राय हो सकती है। अक्सर चुनावी माहौल मे इस तरह की चर्चाए राजनीति मे रूचि रखने वाले लोगों के बीच चलती रहती है। जबकि हकीकत यह है कि पार्टी हाईकमान को ही प्रत्याशी चयन का एकाधिकार है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में एक और जहां बीते दिन नामांकन कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो चुका है। अब चुनावी प्रक्रिया की अगली कडी में कल सिम्बल वितरित हो जाएंगे। जिसके पश्चात चुनाव रफ्तार पकड जायेगा। हालाकि नामांकन के बाद से ही प्रत्याशी एवं प्रत्याशी समर्थक जनसम्पर्क में जुट गए है। वहीं दूसरी और मतदाताओं की खामोशी से प्रत्याशियों मे बैचेनी है। प्रत्याशी मतदाताओं की नब्ज टटोलने के प्रयास मे हैं जबकि मतदाता अभी पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। टिकट वितरण से ही नाराज चल रहे पार्टी कार्यकर्ताओ का मान मुनव्वल कर रूठों को मनाने की कवायद भी बरकरार है। इस सम्बन्ध मे प्रत्याशियों का कहना है कि चुनाव के दौरान अक्सर इस तरह की स्थिती बन जाती है। परन्तु उनका प्रयास जारी है तथा बहुत जल्द नाराज चल रहे साथी कार्यकर्ताआें को मना लिया जायेगा। पार्टी कार्यकर्ता राजनैतिक दल की रीढ की है। उनके सहयोग के बिना चुनाव जीतना असंभव ही नही बल्कि नामुमकिन है। यह तो भविष्य के गर्भ मे है कि इस चुनाव मे किस के सिर जीत का सेहरा बंधेगा तथा किस प्रत्याशी को हार का सामना करना होगा। परन्तु इस सब से दिगर असली बात यह है कि चुनाव बहुत रोचक होगा। क्योंकि चुनाव को लेकर खेमाबन्दी ही भी चर्चाए हैं। तथा प्रत्याशियों को भीतरघात का भी सामना करना पड सकता है। राजनैतिक पंडितो का मानना है कि जरूरी नही है कि हर चुनाव मे एक सी स्थिती हो। बल्कि सही बात तो यह है कि हर चुनाव की अपनी परिस्थिती होती है। किस समय क्या राजनैतिक माहौल हो यह कहा नही जा सकता। कई बार चुनाव सीधे-सीधे पक्ष-विपक्ष के बीच होता है तो कईं बार दलिय स्थिती, जातिय एवं क्षेत्रवाद आदि ऐसे चीजें सामने होते हैं। कि जिनसे चुनाव सरल ना होकर खुद ब खुद पेचिता हो जाता है। ऐसी स्थिती मे सीट निकालना कैडिडेट के लिए टेढी खीर है। जाति के आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण,क्षेत्रिय समस्यायें चुनाव के प्रति मतदाताओं की मनोस्थिती ऐसे कई कारण हैं। जो चुनाव को प्रभावित करते हैं। चुनाव को लेकर मतदाताओं की जागरूकता, मतदान प्रतिशत आदि भी चुनाव समर का एक अहम हिस्सा हैं।

 

विभिन्न मामलों में कई को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना फुगाना पर नियुक्त व0उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त रवि पुत्र विजयपाल निवासी रूहाना खुर्द थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को मेरठ-शामली हाईवे फुगाना पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा अभियुक्त शमसाद उर्फ बन्टी पुत्र जहीर निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर को जटवाडा वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रामखिलाडी शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त आरिफ पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम सम्भलहेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर को ग्राम सम्भलहेडा से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रामखिलाडी शर्मा मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त भूरा उर्फ उमर इलाही पुत्र रहमत निवासी ग्राम नरसिंहपुर चुडियाला थाना मीरापुर , मुजफ्फरनगर को नरसिंहपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र सिरोही द्वारा वांछित अभियुक्त राहुल रोशवार पुत्र सिताब सिंह निवासी बिजोपुरा थाना छपार, मुजफ्फरनगर को खामपुर, चरथावल से गिरफ्तार किया गया।

 

कई को शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जबर सिंह द्वारा अभियुक्त कपिल पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम तुल्हेडी थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर को मलखान के खेत ग्राम तुल्हेडी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 200 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद किए गए। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 राजदीप सिंह द्वारा अभियुक्त राशिद पुत्र फिजू निवासी सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 34 पव्वे देशी शराब महबूबा मार्का बरामद की गयी।
वहीं थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 ओंकारा नाथ पांडेय द्वारा अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर को नया गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।

 

चुनाव प्रचार को डोर टू डोर भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वार्ड नंबर २३ में भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप,वार्ड प्रत्याशी नमिष चंदेल के चुनाव प्रचार हेतु डोर टू डोर भ्रमण किया जहां लोगों ने बहुत उत्साह से भारतीय जनता पार्टी को जिताने का आशीर्वाद दिया इस कार्यक्रम में विजय वर्मा वार्ड प्रभारी, अंजेश गुर्जर वार्ड संयोजक, अनुज प्रधान सेक्टर संयोजक, हेमराज पाल, मेवाराम पाल, रवि पाल बूथ अध्यक्ष, ब्रजेश कोरी बूथ अध्यक्ष, पूर्ण बूथ अध्यक्ष, मनीष धीमान बूथ अध्यक्ष, कार्तिक लंगोटिया , जीतेन्द्र, जोगिंदर पाल, ओमपाल मास्टर, जयसिंह, सुनिल, समस्त कार्यकर्ता मोहल्ले वासी उपस्थिति रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =