Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- अधिष्ठापन व दायित्व समारोह का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर का अधिष्ठापन व दायित्व बौद्ध समारोह होटल सॉलिटेयर इन मेरठ रोड में आयोजित किया गया!कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की एवं भारत माता की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पाहार करके की गई।और महिला सदस्यों द्वारा वंदे मातरम गीत गाया गया।

उसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगा कर और पटका पहना कर किया गया । मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश रीजनल सचिव दबत.1 शरद चंद्रा रीजनल संयुक्त महासचिव दबत.1, डॉ आर के सिंह प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल प्रांतीय वित्त सचिव, श्रीमती रेनू कंसल प्रांतीय महिला संयोजिका, राजकुमार अग्रवाल जिला समन्वयक, पंकज कंसल प्रांतीय दायित्व धारी, श्रीमती माला चंद्रा एवं श्रीमती अलका सिंह के सानिध्य में प्रांतीय महासचिव मुकेश शर्मा ने समृद्धि शाखा के नवनियुक्त दायित्व धारियों डॉक्टर प्रवेश कुमार अध्यक्ष सी ए मनीष बंसल सचिव विवेक मित्तल कोषाध्यक्ष डॉ पारुल जैन महिला संयोजिका कोसत्र २०२३-२४ की नई कार्यकारिणी के रूप में शपथ दिलाई और शाखा को समाज सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम का सुन्दर संचालन संदीप जैन ने अपने अनूठे अंदाज में क र् सभी को सम्मोहित कर दिया। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सिंघल एवं अचिन अग्रवाल द्वारा रीजनल महासचिव दबत.1 अनुराग दुबलिश का पटका पहना कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद की अलग-अलग शाखाओं से काफी मात्रा में शाखा दायित्व धाएवं प्रांतीय दायित्व धाविकास रतन सदस्य उपस्थित रहे जिनका स्वागत कार्यक्रम चेयरमैन मनोज सेठी और विशाल शर्मा द्वारा पटका पहना कर किया गया।

नए सत्र २०२३-२४ में जुड़े करीब १६ नवागंतुक सदस्यों को भी कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाई गई और औपचारिक रूप से उन्हें समृद्धि परिवार में सम्मिलित कर लिया गया सभी को बैच लगाए गए और गिफ्ट भी प्रदान किए गए।अपने क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने के लिए महिला सशक्तिकरण के लिए शाखा ने समाज की ४ महिलाओं को विशिष्ट रूप से सम्मानित किया इस सम्मान की कड़ी में उन्हें उनके जीवन का संक्षिप्त परिचय कराते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह उपहार व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।
समृद्धि परिवार द्वारा भविष्य में भी अन्य महिलाओ को सम्मानित करने का निर्णय लिया हैं।

पूर्व सचिव पंकज बंसल ने वर्ष २०२२ में शाखा द्वारा किए गए कार्य की संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की जिसकी उपस्थित सभी प्रांतीय दायित्व धारियों ने सराहना की। पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शाखा के सभी सदस्यों को पुरस्कार देकर उनका मान बढ़ाया। कार्यक्रम में समय बद्धता पुरस्कार के लिए लकी ड्रा के रूप में चार चांदी के सिक्के निकाले गए और विजेताओं को प्रदान किए गए इसके अतिरिक्त छह लकी ड्रा निकालकर अलग-अलग पुरस्कार वितरण किए गए।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मानसी वर्मा के द्वारा एक बहुत ही सुन्दर नाट्य प्रस्तुति भी की गई जिस का उपस्थित सभी सदस्यों ने काफी देर तक ताली बजा कर स्वागत किया। प्रांतीय संयोजक नवीन सिंघल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने डिनर का आनंद उठाया उपस्थिति के हिसाब से कार्यक्रम अभूतपूर्व सफल रहा। कार्यक्रम में शाखा के ५० से भी अधिक सदस्यों ने परिवार सहित पहुंचकर प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 3 =