वैश्विक

Air India पायलट ने Girl Friend के लिए कॉकपिट को बनवा दिया लिविंग रूम, सुरक्षा नियमों का उल्लंघन

दुबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के एक पायलट पर DGCA ने एक्शन लेने को कहा है. पायलट ने 26 फरवरी को सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था. फ्लाइट के एक क्रू मेंबर ने शिकायत की कि पायलट ने कॉकपिट में अपनी महिला मित्र को एंट्री दी और दोनों एक घंटे से ज्यादा समय तक वहीं रहे.

विमानन नियामक महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (DGCA) ने मामले की जांच के आदेश दिए और विमानन कंपनी ने पायलट को जांच तक उड़ान भरने से हटाया है. इस मामले पर एयर इंडिया एयरलाइन (Air India) के एक अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया ने जांच के लिए एक समिति भी गठित की है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट पर आरोप है कि उसने कॉकपिट को लिविंग रूम जैसा बनाकर रख दिया. वह अपनी महिला मित्र के स्वागत के लिए केबिन क्रू को पहले से निर्देश दे चुका था. पायलट पर ये भी आरोप है कि उसने अपनी मित्र को बिजनेस क्लास में खाना खिलवाया था. इस मामले में एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने अपनी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

क्रू मेंबर की शिकायत के अनुसार, पायलट ने केबिन क्रू से पूछा था कि क्या बिजनेस क्लास में खाली सीटें हैं? क्योंकि उसकी दोस्त इकोनॉमी क्लास में यात्रा कर रही थी. पायलट चाहता था कि उसे अपग्रेड किया जाए. क्रू मेंबर ने उन्हें सूचित किया कि कोई सीट खाली नहीं है

तब पायलट ने कॉकपिट में ही आरामदायक बिस्तर लगवा दिया. इसके अलावा उन्होंने वहां स्नैक्स और शराब का भी इंतजाम करने को कहा.इस पर क्रू मेंबर ने कहा कि ‘मैं कॉकपिट में ये सब करने के लिए सहज नहीं हूं. इसी बात पर पायलट का रवैया क्रू मेंबर के लिए बदल गया और वह उसके साथ नौकर की तरह व्यवहार करने लगा.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − nine =