वैश्विक

Atiq Ahmed के समर्थन में पटना में नारेबाजी हुई, अंतिम जुमा की नमाज पढ़ने के बाद की घटना

Patna में शुक्रवार को अजीबोगरीब घटना हुई. यहां जहां जुमे की नमाज खत्म होते ही नमाजियों ने शहीद Atiq Ahmed  अमर रहे के नारे लगाये और योगी सरकार पर प्लान करके दोनों भाईयों अतीक और अशरफ की हत्या करने का आरोप लगाया. पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद में अंतिम जुमे की नमाज खत्म होते ही ये नारेबाजी हुई.

स्थानीय रईस आजम के साथ कई लोगों ने शहीद Atiq Ahmed  अमर रहें के नारे लगाये. इस दौरान यूपी की योगी सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी हुई. दरअसल शुक्रवार को यानी आज माहे रमजान का अंतिम जुमा है और आज के दिन नमाज के खास महत्व होता है.

राजधानी के पटना स्टेशन स्थित जामा मस्जिद में अंतिम जुमे की नमाज अदा की जा रही थी. सुरक्षा के साथ सैकड़ों नमाजी नमाज अदा कर रहे थे, लेकिन ज्यों ही नमाज खत्म हुई तो कुछ स्थानीय लोगों ने शहीद अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगाये.

इस दौरान करीब आधे घण्टे तक नारेबाजी होती रही. नारेबाजी कर रहे रईस गजनवी ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वहीं यूपी के माफिया जिनकों शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है उनके समर्थन में जमकर नारे लगाने लगे. रईस गजनवी ने कहा कि अतीक अहमद शहीद हुआ है और योगी सरकार ने प्लान करके शहीद Atiq Ahmed  और उनके भाई अशरफ की हत्या की है.
रईस ने कहा कि अतीक अहमद दोषी था तो सजा कानून देता और कोर्ट इस पर फैसला लेता लेकिन जिस तरह से हत्या हुई है, उससे साफ जाहिर है कि ये हत्या है और इसमें योगी सरकार की साफ संलिप्तता है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =