उत्तर प्रदेश

Kannauj News: गंगा नदी में स्नान के दौरान सखौली गांव निवासी सात लड़कियां डूबीं

Kannauj News:  कोतवाली क्षेत्र के महादेवी गंगाघाट पर स्नान करने के दौरान सात लड़कियां डूब गईं। जिसमें पांच लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दो बालिकाओं को कोई सुराग नहीं लगा। सभी लोग भागवत कथा समापन के बाद विसर्जन में आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका।

प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को बुलाया है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी कमलेश के घर पर 12 अप्रैल को भागवत कथा का आयोजन हुआ था। कथा के समापन के बाद परिजन व ग्रामीण शुक्रवार को सामग्री विसर्जन के लिए महादेवी गंगाघाट पर आए थे। स्नान के दौरान सखौली गांव निवासी संजना (10) पुत्री कमलेश व मुस्कान (13) पुत्री जगदीश चंद्र गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गई।

दोनों को बचाने के प्रयास में विधूना निवासी अनु (26) पति सतेंद्र, बंथरा गांव निवासी लक्ष्मी (15) पुत्री जितेंद्र, ठठिया थाना क्षेत्र के नदईपुरवा गांव निवासी सरस्वती (18) पुत्री प्रताप, सखौली गांव निवासी अलका (15) पुत्री प्रताप व अनुराधा (10) पुत्री सुदामा भी डूब गई।

घाट पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों की मदद से अनु, अलका सरस्वती, लक्ष्मी व अनुराधा को बाहर निकाल लिया। जबकि संजना व मुस्कान लापता हो गई। अनु व अलका की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर पवन मीणा, सीओ सदर डॉ. प्रियंका बाजपेई, नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम, कोतवाली प्रभारी राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने गोताखोरों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया। लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। नायब तहसीलदार विक्रम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोग गंगा स्नान करने आए थे। कुछ लोग डूब गए थे। जिसमें दो बच्चियां लापता हैं। गोताखोर की टीम सर्च अभियान में जुटी है। एनडीआरएफ टीम के जल्द मौके पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + fourteen =