रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन को डिस्ट्रिक्ट ३१०० में बेस्ट क्लब का दर्जा
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन और रोटरी क्लब बड़ौत कोविड-१९ की इस विषम परिस्थितियो में दोनों क्लबों द्वारा ग्लोबल ग्रांट १५२४६२८ के अंतगर्त एक शौचालय और एक इ लर्निंग सेंटर का लोकार्पण जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बड़ौत में करने जा रहा है
इसके आलावा क्लब द्वारा इसी दिन एक और ग्लोबल ग्रांट १७४९२०८ के अंतरगर्त फिजियोथेरेपी के सेंटर का लोकार्पण मायादेवी चेरिटेबल हॉस्पिटल सरूरपुर कलां में करने जा रहा है
जिसके मुख्य अतिथि रो राजीव सिंघल मंडलाध्यक्ष २०२१-२२ है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल ने क्लब के कार्या की प्रशंसा की और क्लब को डिस्ट्रिक्ट ३१०० में सर्वश्रेष्ट क्लब का दर्जा दिया।
क्लब अध्यक्ष हर्ष पूरी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे १० स्कूलों में शौचालयों का निर्माण करने जा रहा है।
इस शौचालय और फिजियोथेरेपी सेंटर को बनाने में विशेष सहयोग रो सुनील अग्रवाल, रो आकाश बंसल, रो उमेश गोयल व पूर्व अध्यक्ष रो विपुल भट्नागर, कोषाध्यक्ष रो आकाश गर्ग क्लब सचिव रो प्रगति कुमार व समस्त रोटरी मिडटाउन परिवार रहा है।
क्लब सचिव रो प्रगति कुमार ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
