वैश्विक

पाकिस्तान:19 भारतीयों समेत 3 बांग्लादेशियों को सीमा पार करने के आरोप में किया गिरफ्तार

पाकिस्तान ने 19 भारतीयों और तीन बांग्लादेशियाें को गैरकानूनी ढंग से सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि  इन लोगों को दो महीने पहले पकड़ा गया था और इन्हें तब तक जेल में रखा जाएगा जब तक सुप्रीम कोर्ट का बोर्ड इन पर फैसला नहीं लेता।

बोर्ड 9 नवंबर को तय करेगा कि इनके खिलाफ सुनवाई हो या इन्हें छोड़ दिया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को अलग अलग जेलों में रखा गया है। इन पर गैर कानूनी ढंग से सरहद पार करने और जासूसी के आरोप लगे हैं।

इन लोगों को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता वाले समीक्षा बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था। दस्तावेजों को देखने के बाद बोर्ड ने इनकी हिरासत को 9 नवंबर तक बढ़ा दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 6 =