Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

10 सितम्बर को होगा ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक १० सितम्बर को एक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है ।

रोजगार मेला पूर्णतः ऑनलाइन होगा अभ्यर्थियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नही है इसके लिए नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों/प्रवासी श्रमिकों से ऑनलाइन/फोन/विडियो कॉल पर साक्षात्कार कराया जायेगा। चयन की सूचना दूरभाष पर दी जायेगी। उक्त मेले में लगभग छह कम्पनियॉं प्रतिभाग करेगी।

जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव, एच०आर० मैनेजर, टेलीकॉलर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल पर अथवा बाहर से आये प्रवासी कामगार सेवा मित्र के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है।

इसके लिए अभ्यर्थी को अपना एक फोटो, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की अनुक्रमांक, दिनांक, आधार कार्ड, आदि की आवश्यकता होगी। पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेला के लिए ऑनलाईन यूजर आई०डी० द्वारा अपना आवेदन कर मेले में शामिल हो सकेंगे।

रोजगार मेला की आई डी ३२८७ है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आई०डी० खोलकर च्च्आवेदित नौकरियां पर क्लिक कर जनपद मुजफ्फरनगर की विज्ञापित रिक्तियो को देखे इसके पश्चात क्लिक करे तत्पश्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे ।

अभ्यर्थी का ऑनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कम्पनी में आवेदन करना अनिवार्य है । किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में कार्यालय में सम्पर्क करे । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 17 =