Muzaffarnagar News: श्री शाकुंभरी देवी प्रकटोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/सहारनपुर। सिद्धपीठ श्री शाकुंभरी देवी मंदिर पान मंडी लंबा बाजार में अक्षय तृतीया पर मां भगवती शाकुंभरी प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सर्व सामाजिक संस्था अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मातारानी की आरती व छप्पन भोग लगाया। बहुत बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने मातारानी का गुणगान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आज के दिन का विशेष महत्व है, आज अक्षय तृतीया का त्योहार है और आज ही भगवान परशुराम जन्मोत्सव भी है। आज के दिन मां शाकुंभरी देवी का विशेष पूजन व आरती करने से हमारे सभी कष्टों का निवारण मातारानी करेगी और मां की कृपा प्राप्त होती रहेगी। अक्षय तृतीया के दिन इस तरह के आयोजन से सभी की मनोकामना पूर्ण होगी और माता रानी की विशेष कृपा भी सभी पर रहेगी।
यह बहुत प्राचीन मंदिर है, जिसमें हर वर्ष यह कार्यक्रम होता है, जो पूरे क्षेत्र के लिए बडे ही सौभाग्य की बात है, जिसमें माता रानी का गुणगान सभी मिलकर श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है। आयोजन संयोजक प्रणव शर्मा ने बताया कि यह बहुत प्राचीन मंदिर है, जो लगभग दो सौ साल से है, पहले यह कच्चा मंदिर था और पचास साल पहले इसका जीर्णोद्धार कराया गया था।
तभी से अक्षय तृतीया पर मातारानी की आरती व छप्पन भोग लगाया जाता है और फिर भंडारा आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर को बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया गया है। कार्यक्रम के आयोजन में सुशीला गोयल, गौरव सिंघल, रेणुका धीमान, नम्रता वत्स, शौर्य वत्स, अनमोल वत्स, प्रणव शर्मा, प्रख्यात सिंघल, श्रेयांस सिंघल, राधे सिंघल आदि का सहयोग रहा।

