Muzaffarnagar News: नागरिक हुए गर्मी के प्रकोप से हलकान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । दिन प्रतिदिन बढती गर्मी से इंसान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं तथा गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर जान बचाते घूम रहे हैं। तेजगर्मी से बाजार मे भी मन्दी का दौर है। दोपहर के वक्त शहर की सडकें सूनी-सूनी नजर आ रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी का यह आलम है कि सिर्फ सुबह-शाम की दुकानदारी रह गयी है। दोपहर के वक्त अक्सर दुकानदार हाथ पर हाथ धरे ग्राहकों की बाट जोह रहे हैं। तेज धूप से जनजीवन प्रभावित है। जिसका असर लोगों के रोजगार पर भी पड रहा है। बाजार ही नही बल्कि गली मौहल्ले भी दोपहर के वक्त सूने सूने रहते हैं।
गर्मी का आलम यह है कि पंखे-कूलर भी गर्म आग उगल रहे हैं। हर कोई व्यक्ति ऐसी का खर्च वहन नही कर सकता। ऐसे लोगों के सामने गर्मी से बचाव एक बडी समस्या है। लेकिन इस सब के बावजूद गनीमत यह है कि जनहितार्थ सरकार की नीति के तहत बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है।
अब बिजली की ऑख मिचौली नही है। भीषण गर्मी का दंश झेल रहे पशु पक्षी गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर आश्रय ढूंढते नजर आते हैं।पंखे व कूलर भी गर्म हवा उगलने लगे। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों में जुकाम, नजला, उल्टी, दस्त, अपच की बीमारियां घेर रही हैं। वायरल का प्रकोप भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बीमारियों को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से मौसमी फलों का सेवन करने, ताजा खाना खाने, बासी खाना व ठंडा पेय पदार्थों से बचने की सलाह दी है।

