खेल जगत

Tennis tournament: Muzaffarnagar के आयुष मित्तल ने अंकित पटेल को हराकर धुआंदार जीत हासिल की

Muzaffarnagar Tennis tournament सर्विसेस क्लब में चल रहे टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विधिवत रूप से लगभग 200 खिलाड़ियों के समक्ष किया गया जहां जिलाधिकारी महोदय ने सबको जिले में इस टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु आने पर उनका धन्यवाद दिया 

साथ ही यह भी कहा की इस टूर्नामेंट के द्वारा जिले का नाम भी रोशन होता है व आने वाली पीढ़ी टेनिस से प्रेरित होकर टेनिस खेलेगी, देखेगी और बच्चों को टेनिस में अपना भविष्य बनाने का मौका मिले

Dm

गा। संजीव सुमन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मैं स्वयं भी एक टेनिस खिलाड़ी हूं और टेनिस ही एक ऐसा खेल है जो कोई भी व्यक्ति 90 साल की उम्र तक खेल सकता है और एक अच्छा स्पोर्ट्समैन एक अच्छा राष्ट्रभक्त होता है और देश के विकास में स्पोर्ट्समैन का बहुत ही बड़ा अहम रोल होता है ।

विजय वर्मा व अमित प्रकाश ने बताया की आज देश विदेश से आए खिलाड़ियों ने बहुत ही परिश्रम कर अपने अपने मैच खेले मुजफ्फरनगर जिले के आयुष मित्तल ने सीडिंग नंबर 3 अंकित पटेल को बहुत ही रोमांटिक मैच में हराकर जिले का नाम रोशन किया जो हमारे लिए गर्व की बात है, जितने वाले खिलाड़ी के नाम में आयुष मित्तल ने अंकित पटेल को 6-0, 6-4, तुषार ने आदित्य खन्ना को 6-3,64, चटवाल अमरिका ने शिव मोर को 6-0, 6-2 से, अवनीश रस्तोगी ने जिगर जेटली गुजरात को 5-7, 7-5, 10-6 से, पवन जैन ने इंद्रपाल को 6-1,62 से कुमार संजय ने कर्नल मनमोहन नेहरू को 7-5 6-3 से आशीष पंत ने आशीष मालपानी को 6-3, 6-3 से, राहुल बेलवाल ने रौनक मेहता को 7-5, 6-4, राजकुमार ने मोहम्मद सोहेल को 6-0, 6-1, महिंद्र कक्कड़ ने मैंगो महिंद्र कक्कड़ अहमदाबाद ने मैंगो राजेश को 6-2 6-4 से शरद टकने दिलीप को 6-3 6-3 से लकवा शेरपा ने भरत लाल को 6-4 6-2 को हराया।

इस कार्यक्रम में अमित प्रकाश टूर्नामेंट डायरेक्टर, विजय वर्मा टूर्नामेंट सेक्रेटरी, डॉ देवेंद्र मलिक, डॉ मनोज काबरा, डॉ अनिल सिंह, डॉ पंकज सिंह, डॉ विनीत मिनोचा, डॉ जे एस तोमर, के पी सिंह ,ओमकार राणा, आशु अरोरा, डॉ हेमन्त, तेजपाल सिंह, डॉ निशा मलिक, सुनैना प्रकाश, लीना वर्मा, ममता कावरा , डिसूज़ा, अवनीश रस्तोगी, मनीष अग्रवाल, निशांत गोयल, मोहित फोगाट, आर्यकी वर्मा, प्रियक़ी वर्मा, बेबो, आदि लोग उपस्थित थे।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 14 =