उत्तर प्रदेश

Jhansi News: भाजपा नेता के दूसरी महिला से नजदीकी बढ़ने से आहत पत्नी ने फाँसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Jhansi News: भाजपा नेता के दूसरी महिला से नजदीकी बढ़ने से आहत पत्नी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के तीन बच्चे भी है। बारह साल पहले भाजपा नेता ने मृतका के लवमैरिज की थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम तैंदोल निवासी वरुण कुमार वर्मा ने चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हर्रा निवासी प्रियंका वर्मा से 12 साल पहले लवमैरिज की थी। शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से ओरछा में हुई थी। बाद में वरुण कुमार वर्मा अपनी पत्नी प्रियंका वर्मा के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर गेट मोहल्ले में रहने लगे थे। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। रविवार की रात किसी बात को लेकर प्रियंका वर्मा ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई।

मृतका के भाई विवेक वर्मा ने बताया है कि दो साल पहले बहन को पता चला कि पति वरुण के हंसारी की एक शादीशुदा महिला से संबंध हैं। जो अपने पति को छोड़कर अपनी एक बेटी के साथ रहती है। इसके बाद गृह कलेश होने लगा। सभी ने वरुण को समझाया था, लेकिन पति ने उस महिला से मिलना बंद नहीं किया। करीब एक साल पहले बहन प्रियंका ने महिला थाने में शिकायत की थी।

इसके बाद पुलिस ने वरुण कुमार को बुलाया था। तब पति से महिला से संपर्क खत्म करने की बात कही थी। इस पर बहन ने समझौता कर लिया था। कुछ दिनों बाद पति फिर चोरी छुपे उक्त महिला से मिलने लगा। इसको लेकर बहन प्रियंका बहुत परेशान रहने लगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बहन ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विवेक ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी तैंदोल गांव में वरुण के परिवार में ब्याही है। इसी संबंध की वजह से दोनों के बीच जान पहचान हो गई और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। वरुण भाजपा में नेता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eight =