Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हुक्का बार पर छापेमारी, पांच गिरफ्तार-संचालक मौके से फरार

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने हुक्का बार पर छापेमारी करते हुए पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हुक्का बार संचालक फरार हो गया। पुलिस फरार चल रहे बार संचालक की तलाश मे जुट गई है।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाव तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी थाने मे तैनात सब सब इंस्पैक्टर शिव कुमार ने शांति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर की गई छापामारी के दौरान नई मन्डी क्षेत्र मे एक स्थान पर चल रहे हुक्का बार से पांच आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि पुलिस के पहुंचने वे पूर्व ही हुक्का बार संचालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पकडे गए आरोपियों अनमोल, सुहैल,शान, सुनील व हसीब के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की तथा फरार चल रहे हुक्का बार संचालक की गिरफ्तारी को प्रयास तेज कर दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =