Muzaffarnagar चुनाव में भाजपा का बहिष्कार, सत्ता में आने के बाद हिंदू नेताओं की उपेक्षा की है BJP ने
Muzaffarnagar: क्रांति सेना कार्यालय पर अनेक हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में नगर पालिका मुजफ्फरनगर के चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करने वह किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करने का निर्णय लिया गया. हिंदू नेताओं ने सर्वसम्मति से कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद से ही हमेशा हिंदू नेताओं की उपेक्षा की है.
इस बैठक ने वैसे तो सभी पदाधिकारियों ने एक मत होकर के एक विचारधारा के तहत निर्णय लिया कि इस चुनाव में भाजपा का समर्थन हम नहीं करने जा रहे हैं फिर भी कोई भी पदाधिकारी कार्यकर्ता किसी को वोट करें या ना करें यह उसका अपना पर्सनल निर्णय होगा
इस बैठक मे सभी पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू संगठन 25 30 सालों से हिंदू के लिए बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए धार्मिक स्थलों की आजादी के लिए संघर्ष करते रहें हैं अन्य सरकारों मैं लाठियां खाई जेल गए झूठे मुकदमे हम पर लगाए गए लेकिन हिंदू संगठनों को दरकिनार किया जाता है पिछले नगर पालिका के दो चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था
क्योंकि इनका अहंकार अपनी चरम सीमा पर था यदि चुनाव में भी इनकी हार होती है तो उसका श्रेय भी भारतीय जनता पार्टी के घमंड को जाएगा इस सभा में बैठक की अध्यक्षता शिवसेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी एवं सफल संचालन हिंदू महासभा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया
बैठक में मुख्य रुप से सुरेंद्र मित्तल अखिल भारत हिंदू महासभा विजय कुमार तोमर पूर्व जिला संयोजक बजरंगदल पंडित रामानन्द दुबे श्री राम सेना एक के शर्मा अखिल भारतीय हिंदू एकता दल शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा सचिन शर्मा जिला महामंत्री अखिल भारत हिंदू महासभा आनंद प्रकाश गोयल जिला अध्यक्ष क्रांति सेना मुकेश त्यागी जिलाध्यक्ष शिवसेना सरद कपूर महानगर अध्यक्ष क्रांति सेना जितेंद्र गोस्वामी राजेंद् तायल भुवन मिश्रा नरेंद्र ठाकुर सचिन जोगी पंडित चमनलाल की संस्थापक शहीद भगत सिंह क्रांतिकारी मंच आदि सहित अन्य हिंदू वीर उपस्थित थे

