उत्तर प्रदेश

Jalaun News: माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में 40 बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

Jalaun News: 40 बारातियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अब तक 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। जबकि 15 जख्मी हुए हैं, जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रात के करीब 2 बजे हुआ। बस के दोनों दरवाजे लॉक हो जाने के कारण गैस कटर की मदद से बस की छत को काटा गया और फिर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, बारातियों से भरी बस गांव मढ़ेरा से रामपुरा गई थी। शादी अटैंड करने के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे, तभी गोपालपुरा के पास बस को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गया। टक्कर इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस के अंदर फंसे लोग जख्मी हालत में मदद के लिए चीखने लगे। 

मध्य रात्रि में हुए इस हादसे ने आसपास के लोगों को जगा दिया। स्थानीय लोग फौरन घटनास्थल की ओर दौड़े, स्थिति को भयावहता को देखते हुए उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुर्घटना के बाद बस के दोनों दरवाजे लॉक हो गए थे। लिहाजा लोगों को अंदर से निकालने के लिए गैस कटर की मदद से बस की छत को काटा गया और फिर उन्हें रेस्क्यू किया गया। बस के अंदर काफी खून फैल गया था। घटनास्थल का दृष्य मन को विचलित करने वाला था। 

पुलिस ने बस से रेस्क्यू किए गए जख्मी लोगों को आनन फानन में माधौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से गंभीर रूप से जख्मी लोगों को उरई मेडिकल कॉलेज ट्रांसफर किया गया। इस दौरान डॉक्टर्स ने कुलदीप सिंह (36) रघुनन्दन (46), सिरोभान (65), करन सिंह (34) और विकास (32) को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fourteen =