Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News दो घटनाओं का खुलासाः कार, नशीली गोलियां सहित दो दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोबाईल टावर से बैटरी चोरी की ०२ घटनाओं का खुलासा कर ०२ शातिर गौकश/बैटरी चोर/अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से २१०० अवैध नशीली गोलियां व ०१ एसएक्स-४ कार बरामद किये।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग ०२ शातिर अभियुक्त शामली बाईपास पर एमए फार्म हाऊस के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से २१०० नशीली गोलिया व ०१ एसएक्स-०४ कार बरामद की गयी।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तगण मनसाद उर्फ सोना पुत्र साबिर निवासी जहाँगीर पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर, विसार पुत्र सरीफ निवासी सैफी निवासी सरवट कालोनी थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से २१०० नशीली गोलियां, ०१ एसएक्स-४ कार बरामद की।

पुलिस द्वारा अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग रात्रि में आवारा घूम रहे गौवंश को पकड़कर गौकशी करके मांस दिल्ली में बेच देते थे तथा उसी पैसे से नशीले पदार्थ खरीदकर मुजफ्फरनगर व आसपास के क्षेत्र में बेच देते थे। अभियुक्तगण मौका मिलने पर मोबाइल टावरों से बैटरीयां चोरी कर सस्ते दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे।

अभियुक्तगण द्वारा माह जनवरी में ग्राम बड़कली तथा रोहाना में लगे मोबाईल टावरों से बैटरीयां चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। अभियुक्तगण शातिर किस्म के गौकश/चोर/अवैध मादक पदार्थ तस्कर प्रवृत्ति के अपराधी हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० श्री गनेश शर्मा थाना कोतवाली नगर, है०का० रोहित कुमार, का० विकास कुमार, गौरव कुमार थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + eight =