Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मतगणना को निष्पक्षतापूर्वक कार्य करते हुए सकुशल सम्पन्न करायेः अपर जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी १३ मई को प्रातः ८ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना सम्पन्न कराई जाएगी। आज जिला पंचायत सभागार में मतगणना कार्मिकों को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने स्पष्ट संदेश दिया कि मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षतापूर्वक, शुचिता के साथ सम्पादित किया जाए

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, मतगणना के दौरान पूर्ण एकाग्रता व सावधानी भी बरती जाए। उन्होने कहा कि सभी कार्मिक प्रत्यके दशा में प्रातः ६ः०० बजे जहां-जहां नगरीय निकाय सामान्य २०२३ के मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही व शिथिलता बर्दाश्त नही होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान शीट पर मतों की गिनती लिखते समय लगाये गये कार्बन का विशेष ध्यान रखा जाये उसे भली प्रकार देखकर लगाया जाये ताकि लिखने में त्रुटि की सम्भावना न रहे।

उन्होने कहा कि नगरीय निकाय सामान्य २०२३ के तहत चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब मतगणना की बारी है। मतगणना हॉल में मतगणना कार्मिकों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे, मतगणना हॉल सीसीटीवी कैमरे में होगा। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी जिज्ञासाएं आएं उनको दूर किया जाए, जिससे कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

मतगणना हॉल में यदि कोई समस्या आए तो अपने आरओ एवं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा मतगणना हॉल में की जाने वाली कार्यवाही पर विशेष प्रकाश डाला। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिला पंचायत के सभागार में मौजूद मतगणना कार्मिकों को मतगणना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

उनके द्वारा बताया कि मतगणना के दौरान कैसे प्रयोग करते हुए मतगणना कैसे सम्पन्न करानी है, इसका भी सभागार में पीपीटी के माध्यम से प्राजेक्टर पर दिखाया गया। उन्होने बताया कि मतो की गिनती हेतु मतगणना प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या भरी जायेगी। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित मतगणना कार्य लगे सम्बन्धित अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + one =