सरकारी फरमान को ठेंगा: साप्ताहिक बंदी का दिखा मिला जुला असर
मुजफ्फरनगर। शहर में कुछ दुकानदारो को ना तो कोरोना वायरस का डर और ना ही पुलिस प्रशासन का भय नजर आ रहा हैं, साप्ताहिक बंदी का कोई असर नहीं दिख रहा हैं।
कुछ दुकानदार साप्ताहिक बंदी के दिन सरकारी फरमान को ठेंगा दिखाते हुए अपनी दुकाने खोलकर बैठे हुए है।एक दिन की बंदी में भी दुकानें खोलकर बढ़ा रहे है भीड़
कोरोना के खौफ से बेखबर लोगों से गुलजार हो रहा बाजार,कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, इसके बाद भी सरकार ने लोगों को सहूलियतें देने के लिए बाजारों में पूर्व की तरह साप्ताहिक बंदी कर दी हैं
इस एक दिन की बंदी में भी दुकानदार अपनी दुकानें खोलकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार ने जनजीवन का सामान्य करने के लिए बाजारों में लॉकडाउन को धीरे-धीरे समाप्त कर दिया है
तथा दो दिन की साप्ताहिक बंदी से भी दुकानदारों को निजात मिल गई है इस के बावजूद भी कुछ दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नही आ रहें जब कि सरकार ने साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी किया हुए हैं
इसके बाद भी कुछ दुकानदार इस दिन भी खुले आम दुकानों को खोलकर सामान की बिक्री कर रहे हैं।
ऐसे में प्रशासन को भी चाहिए कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाकर उनपर जुर्माना लगाया जाएं नही तो अगली बार आने वाले साप्ताहिक दिन पर इस बार से ज्यादा दुकानदार दुकाने खोलकर बैठे नजर आएंगे।
