Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चित्रकला तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का Muzaffarnagar डीएवी इंटर कालेज में हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर मे नदी की स्वच्छता तथा साफ सफाई के अन्तर्गत गंगा स्वच्छता पर चित्रकला तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र कुमार के निर्देशन में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गंगा स्वच्छता के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे विद्यालय कक्षा ६ से १२ तक के छात्र, छात्राओं, ने, गंगा स्वच्छता तथा जल संरक्षण से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का संचालन चित्रकला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने किया । चित्रकला प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा कार्यक्रम संयोजक श्री सुनील कुमार शर्मा, ने बताया कि प्रभागीय निदेशक,सामाजिक वानिकी प्रभाग उत्तर प्रदेश शासन के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में यह योजना चलाई जा रही है। इस कड़ी में मुजफ्फरनगर के शिक्षा विभाग का बड़ा योगदान है।

इस कड़ी में आज डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आज कक्षा ६ से १२ तक छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा मां गंगा तथा विभिन्न सहायक नदियों को किस प्रकार स्वच्छ रखा जाए,तथा जल सरंक्षण विषय पर सभी छात्र छात्राओं ने अपने विचार चित्रों के माध्यम से प्रकट किए। सभी के चित्र गंगा स्वच्छता पर थे। उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने छात्र छात्रों की कलाकृतियों को सराहाऔर बहुत बहुत बधाई दी।

 

इस अवसर पर कॉलेज के प्रवक्ता अमित सदाना, शिवकुमार यादव, प्रीति रानी ,मो० जिशान,देवांश, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद इसराइल, शौर्य आहद, तरन्नुम,अनमोल ,ईशा पाल, सागर पाल, गौरव धारीवाल ,अब्दुल समद, आदि छात्र छात्राओं का भी योगदान रहा । डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा जी ने छात्र छात्राओं द्वारा गंगा, यमुना एवम विभिन्न नदियों की स्वच्छता से संबंधित चित्रों को सराहा। विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21193 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 3 =