Jhansi News: टाकोरी गांव के रहने वाले लालाराम की गोली मारकर सरेआम हत्या
Jhansi News बड़ागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत टाकोरी गांव के रहने वाले लालाराम की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई. मामला कई दशक पुरानी दुश्मनी से जुड़ा है, जिसमें मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.
वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या आरोपियों के खिलाफ उनके दादाजी एक मुकदमा लिखवाया था. जिसको लेकर हत्या आरोपी कई सालों से दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे. कई बार मृतक और आरोपियों के बीच झगड़ा भी हुआ था. इस झगड़े की शिकायत मृतक के परिजनों ने पुलिस से की थी. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भी कोई खास कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद बुजुर्ग लाला राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
फिलहाल पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा वापसी को लेकर जिस तरह से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी, उसी का नतीजा है लाला राम की हत्या हुई है. मृतक लालाराम अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर बबीना थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में जा रहा था.

